7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोनाल्डो के बगैर भी महान है रियल मैड्रिड: वाजकेज

वाजकेज ने कहा, हमारे पास एक बेहतरीन टीम है, जो नए सीजन के लिए अच्छे से तैयारी कर रही है। इस क्लब के सभी खिलाड़ी उच्च स्तरीय है और हम नए सीजन से पहले ट्रेनिंग करने का आनंद ले रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 6 Aug 2018, 8:43 PM IST

football

रोनाल्डो के बगैर भी महान है रियल मैड्रिड: वाजकेज

नई दिल्ली । रियल मेड्रिड के फारवर्ड लुकास वाजकेज ने कहा कि भले ही पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब छोड़ दिया हो लेकिन स्पेनिश क्लब के पास अभी भी एक मजबूत टीम है। 'गोल डॉट कॉम' के अनुसार, इस महीने की शुरूआत में रोनाल्डो को इटली के क्लब जुवेंतस के हाथों 10.5 करोड़ यूरो में बेचने का फैसला कर रियल मेड्रिड ने फुटबाल जगत के साथ प्रशंसकों को भी हैरान कर दिया था।

नए सीजन में अच्छे से हो रहे तैयार
वाजकेज ने कहा, "हमारे पास एक बेहतरीन टीम है, जो नए सीजन के लिए अच्छे से तैयारी कर रही है। इस क्लब के सभी खिलाड़ी उच्च स्तरीय है और हम नए सीजन से पहले ट्रेनिंग करने का आनंद ले रही है।"रोनाल्डो के इटली जाने से जिन खिलाड़ियों को फायदा होगा उसमें वाजकेज भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, जुवेंतस के खिलाफ प्री-सीजन मुकाबले में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था। कोच ने उन्हें दूसरे हाफ में पिच पर उतारा था।

बेच पर बैठना पड़ा था
वाजकेज ने कहा, "टीम में मेरी खुद की जगह? यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ देकर कोच कोच का भरोसा जीते।"उन्होंने लुका मोड्रिक के क्लब छोड़ने पर कहा, "हम शांत है और हमें उन पर पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि वह मेड्रिड आकर अपने खेल का आनंद लेंगे। मुझे कोई शंका नहीं कि वह इस सीजन क्लब में ही रहेंगे।"जिन प्लेयर्स को फायदा होगा उसमें वज़्क्वेज़ भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि युवेंटस के खिलाफ प्री-सीजन मुकाबले में उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था। कोच ने उन्हें दूसरे हाफ में पिच पर उतारा था।


कैप्टन बनना सुखद अनुभव
मैच के दौरान एक स्टेज पर कैप्टन का आर्मबैंड वज़्क्वेज़ के पास था। उन्होंने आगे कहा, 'टीम में मेरी खुद की जगह? यह प्लेयर पर डिपेंड करता है कि वह अपने मैक्सिमम एफर्ट से कोच को इंप्रेस करे जिन्हें बाद में फैसला लेना होता है।''कुछ मिनट के लिए ही सही रियल मैड्रिड का कैप्टन बनना मेरे लिए बड़ी बात थी, खासकर एक ऐसे प्लेयर के लिए जो यूथ सिस्टम से फर्स्ट टीम में आया है।'