7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थडे विशेष: टीम इंडिया से खेलने वाले गोवा के इकलौते क्रिकेटर, बेटा देश के जाने-माने पत्रकारों में से एक

गोवा से भारत के लिए खेलने वाले एकलौते क्रिकेट खिलाड़ी का आज जन्मदिन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 10:22 AM IST

नई दिल्ली। आज देश के महान क्रिकेटरों में से एक- दिलीप सरदेसाई का जन्मदिन है, उनका जन्म 1940 में गोवा के मार्गो जिले में हुआ था। सरदेसाई देश के लिए खेलने वाले गोवा के एकलौते खिलाड़ी हैं। उनको भारत का स्पिन खेलने वाला सबसे दिग्गज बल्लेबाज माना जाता था। उनके करियर की शुरुआत दिसंबर 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ हुई थी। उन्होंने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 179 मैच खेले हैं। इस खिलाड़ी का देहांत 2 जुलाई 2007 में 66 साल की उम्र में हुआ था। गूगल भी इस दिग्गज का आज जन्मदिन माना रहा है और आज का गूगल डूडल उन्ही को समर्पित है। इस दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी के बेटे ने भी उतनी ही उचाईयों को छुआ है, वह देश के सबसे जाने-माने पत्रकारों में से एक है।


दिलीप सरदेसाई का करियर-
दिलीप सरदेसाई ने भारत के लिए 30 टेस्ट मैच खेले थे जिसमे उन्होंने 2001 रन 39.23 की शानदार औसत से बनाए थे। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 5 शतक और 9 अर्धशतक बनाए थे। उनके सर्वाधिक स्कोर 212 का है। 1963-64 के इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 449 रन बनाए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने 179 फर्स्ट क्लास मैचों में 10,230 रन बनाए थे जिसमे उन्होंने 25 शतक और 55 अर्धशतक जड़े थे।

यह भी पढ़ें-BREAKING: शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान अगले मैच से बाहर, पहली बार कप्तानी करता नजर आएगा यह खिलाड़ी


गूगल ने बनाया डूडल-
भारत के लिए नाम कमाने वाले गोवा के इस क्रिकेटर के 78वें जन्मदिन पर आज गूगल ने डूडल बनाया है। इस डूडल में दिलीप सरदेसाई बल्ले से शॉट लगते दिख रहे हैं। गूगल पर डूडल बनने वाले इंसान खास ही होता है ऐसे ही खास थे गोवा से भारत के लिए खेलने वाले दिग्गज दिलीप सरदेसाई।

देश का दिग्गज पत्रकार है बेटा-
दिलीप सरदेसाई के बेटे राजदीप सरदेसाई देश के जाने-माने पत्रकारों में से एक हैं। वह टीवी एंकर हैं और लेखक भी हैं। वह इंडिया टुडे ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर हैं और इंडिया टुडे टेलीविज़न पर प्रोग्रमम होस्ट भी करते हैं। इससे पहले वह देश के कई और बड़े चैनलों के साथ भी जुड़े रहे हैं। 2008 में उनको सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।