29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप के फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर सलमान बट्ट ने खड़े किए सवाल

एशिया कप में पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान बाबर आजम पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर ने उनके ऊपर टीम में दोस्ती निभाने का आरोप लगा दिया है। साथ ही साथ उन्होंने पीसीबी की प्रकिया पर भी निशाना साधते हुए प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 14 Sep 2022, 4:19 PM IST

बाबर आजम पर उठे सवाल

बाबर आजम पर उठे सवाल

एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा। खासतौर पर कप्तान बाबर आजम पूरे टूर्नामेंट में कुछ नहीं कर पाए। अब बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने यूट्यूब चैनल के जरिए बाबर आजम पर आरोप लगाए है। दरअसल कुछ दिन पहले शोएब मलिक ने एक ट्वीट कर कहा था कि हम कब दोस्ती और पसंद- नापसंद की संस्कृति से बाहर निकलेंगे। अल्लाह हमेशा ईमानदार की मदद करता है। इसी बात पर बाबर आजम को सलमान बट्ट ने कठघरे में खड़ा किया है। बट्ट ने सीधा-सीधा कह दिया है कि पाकिस्तान की टीम के जो बुरे हाल है उनका जिम्मेदार बाबर आजम है।

सलमान बट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान टीम ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को टीम से निकाल दिया। इन खिलाड़ियों ने अकेले दम पर पाकिस्तान को कई मैच जीताए। शोएब मलिक इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उनका अब टी-20 टीम में चयन नहीं होता है। शायद इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ट्वीट किया था। इस ट्वीट से उन्होंने बाबर आजम पर निशाना साधा था।

सलमान बट्ट ने कहा, मेरे हिसाब से युवा खिलाड़ी होने चाहिए लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को भी रखना चाहिए। उनका अनुभव काम आ सकता है। अनुभवी खिलाड़ी रहेंगेे तो युवा खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। आपने अपने हिसाब से सब एक जैसे खिलाड़ी टीम में रख दिए। आप अपनी दोस्ती निभा रहे हैं और इसलिए टीम खराब हो रही है। सभी एक जैसे खिलाड़ी खेलेंगे तो फिर सुधार कहां से होगा।

यह भी पढ़ें- T20I की पहली 75 इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज



पाकिस्तान की हार के बाद किया गया था ट्वीट

शोएब मलिक ने पाकिस्तान की फाइनल में हार के बाद ही ट्वीट किया था। सलमान बट्ट ने कहा कि शोएब मलिक को इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मलिक को उस खिलाड़ी का नाम भी बताना चाहिए जिसकी वो बात कर रहे हैं। मलिक और सलमान बट्ट का करियर पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा रहा था।

मलिक कुछ समय पहले पाकिस्तानी टी-20 टीम का हिस्सा थे। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में मलिक ने अकेले दम पर पाकिस्तान को कुछ मैच जिताए थे। अचानक उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और इसका गुस्सा भी मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया था।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद विराट कोहली को T20I रैंकिंग में हुआ फायदा