scriptT20I की पहली 75 इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, विराट कोहली का जलवा | Patrika News
क्रिकेट

T20I की पहली 75 इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, विराट कोहली का जलवा

एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी कर ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने जबरदस्त अंदाज में अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाया। इस पारी के बाद विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

नई दिल्लीSep 13, 2022 / 05:20 pm

Joshi Pankaj

विराट नंबर-1

विराट नंबर-1

टी-20 इंटरनेशनल में इस समय कुछ ही बल्लेबाज हैं जो तीन हजार से ज्यादा रन बना पाए है। भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। खासतौर पर रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। उनके पीछे-पीछे विराट कोहली भी चल रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 122 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी के बाद विराट कोहली ने भी कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। टी-20 में शुरूआती करियर बहुत ही सही होना चाहिए वरना टीम से बाहर होने में देरी नहीं लगती है। आइए आपको बताते हैं कि शुरूआती 75 इनिंग्स में किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए है।
1) विराट कोहली

कोहली 100 से ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस लिस्ट में वो पहले स्थान पर मौजूद है। अपने टी-20 करियर की शुरूआत 75 इनिंग्स में उन्होंने 2783 रन बनाए। वैसे देखा जाए तो विराट अभी तक 104 मैचों में 3584 रन बना चुके हैं। 1 शतक और 32 अर्धशतक उनके नाम दर्ज है। टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट का नाम सबसे ऊपर आता है।
https://twitter.com/imVkohli/status/1568082648815529984?ref_src=twsrc%5Etfw


2) बाबर आजम


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का भी क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। आजम भी अपनी शुरूआती 75 इनिंग्स में 2754 रन बना चुके हैं। एशिया कप 2022 बाबर आजम के लिए कुछ खास नहीं रहा। छह मैचों में वो लगातार फेल रहे। इस वजह से ही पाकिस्तान को फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बाबर अभी तक 80 टी-20 मैचों में 2754 रन बना चुके हैं। एक शतक और 26 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें

3 खिलाड़ी जिन्होंने 2021 में विराट की कप्तानी में खेला था T20 वर्ल्ड कप लेकिन रोहित की कप्तानी में हुई छुट्टी

https://twitter.com/iNaseemShah?ref_src=twsrc%5Etfw


3) एरोन फिंच


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच का भी टी-20 करियर शानदार रहा है। फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। फिंच भी अपनी शुरूआती 75 इनिंग्स में 2439 रन बना चुके हैं। फिंच ने अभी तक 92 टी-20 मैचों में 2855 रन बनाए है। उनके नाम 2 शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 145.29 का रहा है।

यह भी पढ़ें

चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ईश्वर पांडे ने संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिए बड़े बयान

https://twitter.com/hashtag/T20WorldCup?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Cricket News / T20I की पहली 75 इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, विराट कोहली का जलवा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो