
Sana Javed viral video: इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर पाकिस्तान में शुरू हुई पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन शुरू हो चुका है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक कराची किंग्स का हिस्सा हैं। ऐसे में कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तान्स के मैच में उन्हें चीयर करने उनकी नई नवेली पत्नी सना जावेद स्टेडियम पहुंची। इसी दौरान फैंस ने सानिया मिर्जा का नाम लेते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सना जब स्टेडियम में बाउंड्री रोप के नजदीज से गुजरीं तो दर्शकों ने 'सानिया-सानिया' के नारे लगाना शुरू कर दिये। जिस से सना खफा हो गई और सानिया का नाम चिल्लाने वाले दर्शको को घूरते हुए आगे बढ़ती रहीं। जब सना जावेद ने फैन को घूरकर देखा तो वह दोबारा सानिया मिर्जा का नाम लेकर जोर-जोर से हंसने लगा। सना जावेद ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चल रहा था कि परेशान हो रही थीं।
बता दें हालही में मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है। यह शोएब की तीसरी और सना जावेद की दूसरी शादी थी। सना जावेद से पहले भारत की सानिया मिर्जा और आयशा सिद्दीकी से शादी कर चुके हैं।
Published on:
21 Feb 2024 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
