9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘डिवोर्स मुश्किल…’, इंस्टाग्राम स्टोरी पर छलका सानिया मिर्जा का दर्द, शादी और तलाक पर डाली पोस्ट

सानिया मिर्ज़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी और तलाक से जुड़ी एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में लिखा है कि जिंदगी कभी भी आसान नहीं होती है, ये हमेशा कठिन होती है।

less than 1 minute read
Google source verification
sania.png

Sania Mirza posted cryptic instagram story: भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा रिटायरमेंट के बाद भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते में दरार की अफवाहें उड़ती रहती हैं। लेकिन इस पर कभी सानिया ने खुलकर कुछ नहीं बोला। लेकिन अब पहली बार टेनिस खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर शादी और तलाक को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद एक बार फिर सानिया और शोएब के तलाक की खबरें को ज़ोर मिला है।

सानिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपनी मुश्किल चुन लें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपनी मुश्किल चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है, अपनी मुश्किल चुनें। संचार कठिन है, संवाद ना करना मुश्किल है, अपनी मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी, यह हमेशा मुश्किल रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं। बुद्धिमानी से चुनें।'

सानिया मिर्जा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सानिया और शोएब की शादी 2010 में हैदराबाद में हुई थी। 2018 में दोनों माता-पिता बने। उनका एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है।