
Tennis Player Sania Mirza announced her biopic coming soon
मुंबई। कोरोना वायरस महामारी की वजह से भारत में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। इस लॉकडाउन से देश की एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रही है। उन लोगों की मदद के लिए अभी तक कई दानवीर मदद के लिए आगे आए हैं। इन्हीं दानवीरों में अब भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी नाम शामिल हो गया है। सानिया मिर्जा ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में 1.25 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।
1 लाख लोगों की मदद करेंगी सानिया मिर्जा
दरअसल, सानिया मिर्जा पिछले कई दिनों से जरूरतमंद लोगों के लिए एक टीम के साथ काम कर रही थीं। अब सानिया ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है कि उन्होंने 1.25 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली है। इस राशि को अब जरूरतमंद लोगों में बांटा जाएगा। सानिया ने बताया है कि इससे करीब 1 लाख लोगों को मदद मिलेगी। सानिया का मानना है कि 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इससे करीब एक लाख लोगों को मदद मिलेगी।
एक टीम के साथ काम कर रही थीं सानिया
सानिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, " जरूरतमंद लोगों को कुछ सहायता प्रदान करने के लिए हमने पिछले सप्ताह एक टीम के रूप में प्रयास किया। हमने हजारों परिवारों को भोजन प्रदान किया और एक सप्ताह में 1.25 करोड़ रुपये जुटाए, जो एक लाख लोगों की मदद करेगा। यह एक सतत प्रयास है और हम सब एकजुट होकर ऐसा कर रहे हैं।"
सफा संगठन के साथ काम कर रही थीं सानिया
सानिया ने इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह 'सफा' संगठन का समर्थन कर रही थी और उन्होंने लोगों से भी इस मुश्किल समय में दैनिक मजदूरों की मदद करने का आह्वान किया था।
ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी मदद करें- सानिया मिर्जा
सानिया ने कहा था , " पूरा विश्व इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हम इस इंतजार में घर बैठे हुए हैं कि सबकुछ फिर से ठीक हो जाएगा। लेकिन यहां पर हजारों लोग हैं, जो ऐसे किस्मत वाले नहीं हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी देखभाल करें कि हम उनके लिए क्या कर सकते हैं।" उन्होंने कहा था , "सफा और कुछ अन्य लोगों के साथ आने के बाद हमें उम्मीद है कि हम इस मुश्किल समय में जहां तक संभव हो सके, अधिकतर परिवारों की मदद करें।"
Updated on:
31 Mar 2020 08:29 am
Published on:
31 Mar 2020 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
