
जडेजा को लेकर अहम बयान
एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। टीम में हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक भी है। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि प्लेइंग इलेवन में किसे जगह मिलेगी। हार्दिक पांड्या बाहर नहीं होंगे। दिनेश कार्तिक और रवींद्र जडेजा में अब जंग छिड़ेगी। इस बीच कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान जडेजा की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर दिया है। उन्होंने कहा कि शायद उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी। संजय मांजरेकर इससे पहले भी कई बार जडेजा को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है। कई बार तो जडेजा ने मांजरेकर का जवाब दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
संजय मांजरेकर का बड़ा बयान
स्पोर्ट्स 18 पर बात करते हुए मांजरेकर ने कहा, जडेजा अगर ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं तो उन्हें साबित करना होगा कि वह छठे या सातवें नंबर पर दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या से अच्छी बैटिंग कर सकते हैं। वहीं बॉलिंग ऑलराउंडर टीम इंडिया में वो खेलेंगे तो उन्हें टीम मैनेजमेंट को यह साबित करना होगा कि वो अक्षर पटेल से बेहतर गेंदबाज हैं।
उन्होंने आगे कहा, अब सवाल उठता है कि टीम में रवींद्र जडेजा गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे या बल्लेबाज ऑलराउंडर के रूप में। वैसे मांजरेकर ने जो बयान दिया है उसका पर्दाफाश एशिया कप में हो जाएगा। या तो कार्तिक को खिलाया जाएगा या फिर जडेजा का नंबर आएगा।
यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे सीरीज में केएल राहुल की वापसी के बाद 2 खिलाड़ी जिनका क्रिकेट करियर अधर में लटका
किसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी तक कई दिग्गज बात कर चुके हैं। कई ने अपनी प्लेइंग इलेवन भी बताई। चौंकाने वाली बात है कि कई दिग्गजं ने दिनेश कार्तिक को जगह नहीं दी है। जडेजा कुछ समय से बल्लेबाजी अच्छी कर रहे हैं, गेंदबाजी में वो ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए है।
IPL 2022 से दिनेश कार्तिक ने भी अभी तक फिनिशर का रोल निभाया है। उन्होंने अभी तक कुछ ऐसी पारियां खेली हैं जिनसे टीम इंडिया को जीत मिली है। टीम इंडिया में एक फिनिशर का रोल वो शानदार अंदाज में निभा रहे हैं। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट अंत में क्या फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का किया समर्थन
Published on:
12 Aug 2022 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
