28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा का किया समर्थन, फैंस ने यू-ट्यूब चैनल किया अनसब्सक्राइब

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का समर्थन करना एक दिग्गज क्रिकेटर को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस क्रिकेटर को जमकर लताड़ लगाई है। लोगों ने गलत शब्दों का प्रयोग भी इस क्रिकेटर के लिए किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस खिलाड़ी ने क्या कहा था?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 12 Aug 2022, 2:40 PM IST

aakash chopra trolled supporting amir khan movie laal singh chaddha

लाल सिंह चड्ढा का हुआ विरोध

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो गई है। ये फिल्म सोशल मीडिया में बहुत चर्चा में है क्योंकि लोग इसका विरोध कर रहे है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को विरोध को लेकर जंग छिड़ी हुई है। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर आकाश चोपड़ा अब बुरे फंस गए है। आकाश चोपड़ा ने ये मूवी देखी और इसके बाद इसका समर्थन कर दिया। बस फिर क्या था लोगों ने आकाश चोपड़ा की क्लास लगा दी और उन्हें जमकर ट्रोल किया। यहां तक की कई फैंस ने तो आकाश चोपड़ा को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। फैंस ने आकाश चोपड़ा का यूट्यूब चैनल भी अनसब्सक्राइब कर दिया है। हालांकि आकाश चोपड़ा ने भी अपने फैंस का शानदार अंदाज में जवाब दिया है।


सोशल मीडिया पर मचा घमासान

आकाश चोपड़ा ने लाल सिंह चड्ढा फिल्म को लेकर ट्विटर पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा, पिछली रात लाल सिंह चड्ढा देखी। आमिर ने क्या शानदार परफॉर्मेंस दी है। उनकी शानदार फिल्मों में से एक ये हैं। फिल्म आपके साथ आगे बढ़ती है और आप लाल सिंह से प्यार कर बैठते हैं।

चोपड़ा का ये ट्वीट एकदम से वायरल हो गया। ये ट्वीट करना उन्हें बहुत महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने आकाश चोपड़ा को जमकर निशाना साधा। फैंस एकदम से इस ट्वीट को देखकर भड़क गए थे। फैंस ने जब आकाश चोपड़ा के यूट्यूब को अनसब्सक्राइब करना शुरू किया तो उन्होंने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं अपने हर एक सब्सक्राइबर की कद्र करता हूं। उन्हें बहुत प्यार करता हूं लेकिन अगर आपकी राय मेरी राय से मेल नहीं खाती है तो मैं आपको खुद से बाहर कर दूंगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज तौसीफ अहमद ने एशिया कप 2022 में भारत के साथ मुकाबले को लेकर दिया बयान



मोंटी पनेसर ने किया फिल्म का विरोध

आमिर खान ने कुछ साल पहले कहा था कि वो इंडिया में सेफ फील नहीं करते हैं। इस वजह से ही सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट की मांग चल रही है। आपको बता दें इस फिल्म का इंग्लिश क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मूवी को नहीं देखना चाहिए।


ये फिल्म कल थियेटर पर रिलीज हो चुकी है। पहले दिन तो इसका कलेक्शन अच्छा रहा। लोगों ने आमिर खान की तारीफ भी लेकिन कुछ लोगों ने थियेरट में भी हंगामा मचाया। कई जगह इस फिल्म के चक्कर में आमिर खान के पुतले जलाए। आने वाले कुछ दिनों में आकाश चोपड़ा भी अपने फैंस को और जवाब दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान