28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड के खिलाफ होगा मैच

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में वापसी होगी। 15 सितंबर को रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड और इंडिया महाराजा के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सौरव गांगुली टीम इंडिया के कप्तान होंगे। इस मैच के लिए टीम का चयन कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 12 Aug 2022, 1:10 PM IST

Indian team for the legends match vs Rest of the world sourav ganguly

15 सितंबर को होगा तगड़ा मैच

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में इस बार फैंस को बहुत मजा आएगा। इस लीग में रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड और इंडिया महाराजा के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। सौरभ गांगुली टीम के कप्तान होंगे। गांगुली को एक बार फिर से मैदान में देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं। गांगुली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग करते हुए तस्वीर भी अपलोड की थी। वो मैदान में वापसी से पहले कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। कई सालों बाद फैंस को उनका जलवा मैदान में देखने को मिलेगा। रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड के कप्तान इस बार इयोन मोर्गन होंगे। इंग्लैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने कुछ महीने पहले ही क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।


15 सितंबर को होगा जबरदस्त मुकाबला


आपको बता दें ये मुकाबला देश की आजादी का 75वां साल पूरे होने पर खेला जाएगा। 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में ये धमाकेदार मुकाबला होगा। भारतीय टीम में कुछ पुराने दिग्गज भी नजर आएंगे। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन का जलवा भी इसमें देखने को मिलेगा। वैसे असली लीग 16 सितंबर से शुरू होगी। इस बार सीजन में कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। चार टीमें इस लीग का हिस्सा होंगी।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज तौसीफ अहमद ने एशिया कप 2022 में भारत के साथ मुकाबले को लेकर दिया बयान



भारतीय टीम

सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युसूफ पठान, मोहम्मद कैफ, सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ, इरफ़ान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रीसंथ, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिन्दर शर्मा, रीतेंदर सिंह सोढ़ी।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन की लव स्टोरी फेसबुक से हुई थी शुरू