3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज तौसीफ अहमद ने एशिया कप 2022 में भारत के साथ मुकाबले को लेकर दिया बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को जबरदस्त मुकाबला होगा। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने इस बार पीसीबी को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम चयन पर सवाल खड़े किए है। एशिया कप में होने वाले मैच को लेकर भी उन्होंने अपनी भड़ास निकाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 11 Aug 2022, 4:17 PM IST

Asia Cup 2022 ind vs pak Tauseef Ahmed on pakistan cricket team pcb

दिग्गज का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला देखने को मिलेगा। एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त को होगी लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। अंतिम बार दोनों टीमों का आमना-सामना टी-20 वर्ल्ड कप में हुआ था। भारत की करारी हार हुई थी। टीम इंडिया इस बार बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं पाकिस्तान चाहेगी कि दोबारा टीम इंडिया पर जीत दर्ज होगा। खैर इस मुकाबले को लेकर कई तरह के बयान सामने आने लग गए है। दोनों टीमों को चयन भी हो गया है। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर ने इस बार बड़ा बयान दिया। उन्होंने पीसीबी के ऊपर कड़े आरोप लगाए है क्योंकि वो टीम चयन से खुश नहीं है।


पाकिस्तानी दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज तौसीफ अहमद ने भारत के साथ मैच को लेकर कहा, हम बस इतना चाहते हैं कि हमारी टीम अच्छी रहे। हमने सोचा कि इस बार शोएब मलिक को चुना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस टाइम पर ही ऐसे खिलाड़ियों की याद आती है।

उन्होंने आगे कहा, हमें एशिया कप की ट्रॉफी जीतने की कोई चिंता नहीं है। हम बस भारत के खिलाफ होने वाले 2-3 मैचों की चिंता करते हैं। ये मैच जीत जाएं तो काफी है। आपको बता दूं कि ये बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है।आपको हमेशा एक प्लान की जरूरत होती है और ये प्लान पाकिस्तान के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया अहम बयान



एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शाहनवाज दहानी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 लगभग तय