
हार्दिक पांड्या को लेकर प्रतिक्रिया
IPL 2022 के बाद हार्दिक पांड्या का कद टी-20 में बहुत ऊंचा हो गया है। IPL में गुजरात के वो कप्तान थे। उनकी अगुवाई में इस साल गुजरात की जीत हुई। उसके बाद लगातार हर सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन शानदार रहा है। कई दिग्गज कह चुके हैं कि हार्दिक को टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाना चाहिए। अब इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर स्कॉट स्टायरिस का नाम भी जुड़ गया है। स्कॉट स्टायरिस बहुत खुश हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से हैं। उन्होंने पांड्या को टी-20 का नया कप्तान बनाने की बात कह दी है। हार्दिक पांड्या ने इंजरी के बाद से लगातार अच्छा खेल दिखाया है। टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर के रूप में वो उपयोगी साबित हुए है।
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
न्यूज 18 पर बात करते हुए स्टायरिस से हार्दिक पांड्या को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा, फ्यूचर में हम हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कप्तानी करते हुए देखेंगे।छह महीने पहल किसी ने इस बारे में नहीं सोचा होगा। हार्दिक पांड्या ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सकता है। हर जग उन्होंने प्रभावित किया है।
उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि हार्दिक के कप्तान होने से टीम पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर ऐसे समय में जब भारत टी-20 क्रिकेट का अधिक आक्रामक ब्रांड खेलने की कोशिश कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि अब रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को 2 बार Asia Cup का खिताब जिताने वाले 2 दिग्गज कप्तान
हार्दिक पांड्या का कमाल
हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड सीरीज में कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी जबरदस्त रही थी और उन्होंने बहुत प्रभावित किया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी-20 में वो कप्तान बने थे। इसमें भी शानदार काम उन्होंने किया। हार्दिक ने इसके बाद कहा था कि अगर उन्हें ये जिम्मेदारी मिली तो वो पीछे नहीं हटेंगे।
वैसे एक तरह से कहा जाए तो रोहित के बाद हार्दिक पांड्या का ही नंबर टी-20 कप्तान के लिए अब आता है। हार्दिक के लिए एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। अगर इसमें हार्दिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो फिर वो टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट से दूरी बनाने का लिया फैसला
Published on:
10 Aug 2022, 10:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.