3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट से दूरी बनाने का लिया फैसला

ऑस्ट्रेलियाई विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बाद बहुत बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने क्रिकेट से दूरी बनाने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। अब उनकी वापसी कब होगी इसके बारे में भी कुछ नहीं पता है। आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को बड़ा झटका इस वजह से लग सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Aug 2022, 3:09 PM IST

australia womens captain meg lanning break from cricket cwg 2022

कप्तान ने लिया बड़ा फैसला

हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई विमेंस क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर गोल्ड जीता था। अब ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एक बयान जारी करते हुए ये बात कही और फैंस को बताया कि वो ये फैसला क्यों ले रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में नौ रन से जीत हासिल की थी। लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। साल 2020 में टी20 वर्ल्ड कप और 2022 में वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी हैं। लैनिंग के जाने के बाद देखना होगा कि अब ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान किसे बनाया जाएगा।


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बयान

मेग लैनिंग ने बयान जारी करते हुए कहा, कुछ सालों से में काफी बिजी हूं। मैंने खुद पर ध्यान केंद्रित करना बंद कर दिया था। अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मैंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहने का फैसला लिया है। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेरे साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे इस फैसला का सभी के द्वारा सम्मान किया जाए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने एमएस धोनी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान



ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने किया सम्मान

लैनिंग की वापसी अब कब होगी इसके बारे में कुछ नहीं पता है। शायद ये भी हो सकता है कि दोबारा मैदान पर वापसी ना करें। अगर ऐसा होगा तो फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बुरी खबर होगी। आपको बता दें लैनिंग अब द हंड्रेड के आने वाले लीग में भी नहीं खेलेंगी। अच्छी बात है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी लैनिंग के इस फैसला का स्वागत किया है।

लैनिंग का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 वनडे में 4463 रन बनाए हैं। 15 शतक और 19 अर्द्धशतक भी उनके नाम हैं। इसके अलावा 124 टी-20 मैच भी वो खेल चुकी हैं। टी-20 में उनके नाम दो शतक भी हैं।

यह भी पढ़ें- द हंड्रेड मेंस कम्पटीशन लीग में नामीबिया के बल्लेबाज डेविड विसे ने मात्र 16 गेंद में जड़े 50 रन