3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया को 2 बार Asia Cup का खिताब जिताने वाले 2 दिग्गज कप्तान, विराट फ्लॉप और रोहित हिट

भारतीय टीम सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दो कप्तान ऐसे भी हैं जिनकी अगुवाई में दो बार टीम इंडिया ने ये खिताब अपने नाम किया। इन दोनों कप्तानों को भारतीय क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Aug 2022, 8:22 PM IST

ms dhoni and azharuddin only captains to win Asia Cup twice

दो दिग्गज कप्तान

एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। 28 अगस्त को भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम का चयन हो गया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में इस बार भी भारतीय टीम एशिया कप जीतना चाहेगी। वैसे एशिया कप का इतिहास बहुत लंबा रहा है। भारतीय टीम ने कुछ ही कप्तानों के नेतृत्व में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। साल 2018 में अंतिम बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप जीता था। अब तक सात बार टीम इंडिया एशिया कप जीत चुकी है। खैर दो कप्तान ऐसे हैं जिनकी अगुवाई में टीम ने दो बार ये टूर्नामेंट अपने नाम किया है। ये दोनों भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान रहे हैं। आइए आपको इन दोनों दिग्गजों के बारे में बताते हैं।


1) महेंद्र सिंह धोनी

आप सभी को पता है कि धोनी बहुत बड़े विकेटकीपर, बैट्समैन और कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफी अपने नाम की हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीत मिली है। टीम इंडिया उनकी अगुवाई में दो बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी हैं।

साल 2010 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को 81 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं दूसरी बार 2016 में टाइटल जीता। इस साल ये टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। भारत ने पहली बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेश टीम को 8 विकेट से मात देकर एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की थी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने Asia Cup 2022 में केएल राहुल के चयन पर उठाए सवाल



2) मोहम्मद अजहरुद्दीन

अजहरुद्दीन को भी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। उनकी अगुवाई में भी टीम इंडिया ने दो बार एशिया कप हासिल किया है। आपको बता देंं अजहरुद्दीन ने 1991 और 1995 एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभाली थी।

अजहरुद्दीनभारत को दो बार एशिया कप जिताने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। साल 1991 फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद साल 1995 में भी भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता।

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट से दूरी बनाने का लिया फैसला