3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने Asia Cup 2022 में केएल राहुल के चयन पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने एशिया कप 2022 में केएल राहुल के चयन पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने BCCI के ऊपर आरोप लगाए। इस क्रिकेटर ने कहा कि राहुल का चयन इतनी जल्दी नहीं होना चाहिए था। पढ़िए अपने यूट्यूब चैनल के जरिए इस खिलाड़ी ने क्या कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Aug 2022, 6:51 PM IST

Asia Cup 2022 danish kaneria on kl rahul selection team india bcci

केएल राहुल की हुई वापसी

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया गया है। 27 अगस्त से इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। भारतीय टीम में केएल राहुल और विराट कोहली की वापसी हो गई है। राहुल इंजरी की वजह से बाहर चल रहे थे। खैर राहुल की वापसी से कुछ लोग खुश हैं लेकिन कुछ लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच तगड़ा मुकाबला भी होगा। खैर पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज दानिश कनेरिया ने अब BCCI के ऊपर सवाल खड़े कर दिए है। उनका साफ-साफ कहना है कि इस टीम में केएल राहुल को नहीं होना चाहिए था। कनेरिया अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। कुछ दिन पहले विराट कोहली के ऊपर भी विवादित बयान उन्होंने दिया था।


पाकिस्तानी क्रिकेट का बयान

कनेरिया ने बड़ा बयान देते हुए कहा, केएल राहुल ने कुछ समय के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला। इसके बावजूद उन्हें श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और संजू सैमसन से पहले चुना गया है। ये लगातार खेल रहे थे। मेरे हिसाब से इंजरी से वापसी किए हुए खिलाड़ी को आपको जल्दी नहीं खिलाना चाहिए। उन्हें आराम देकर कुछ समय बाद वापसी करानी चाहिए। केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्हें कुछ दिन और आराम करना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में चयन नहीं होने के बाद ईशान किशन का सोशल मीडिया पर छलका दर्द



ईशान किशन को किया गया बाहर

कनेरिया ने मोहम्मद शमी को भी बाहर करने पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि आवेश खान की जगह शमी को मौका मिलना चाहिए था। IPL 2022 के बाद राहुल इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी जर्मनी में हुई थी। उन्हें इस बार टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

राहुल की वापसी के बाद ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ भी बाहर हो गए है। खासतौर पर किशन का प्रदर्शन टी-20 में हमेशा से शानदार रहा है। अब जब तक राहुल रहेंगे तब तक उनकी वापसी संभव नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस ने सेलेक्टर्स पर कई आरोप इस पर लगाए।

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट से दूरी बनाने का लिया फैसला