
ईशान किशन को नहीं मिली जगह
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। इस 15 सदस्यीय टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की वजह से इन खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो गया है। विराट कोहली और केएल राहुल ने वापसी कर ली है। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से बाहर हो गए, वरना किसी अन्य तेज गेंदबाज को बाहर होना पड़ता है। खैर इस टीम में ईशान किशन को शामिल नहीं किया गया है। इस बात को लेकर फैंस भी बहुत गुस्से में थे। इससे पहले लगभग सभी सीरीज का हिस्सा वो रहे। जब भी मौका मिला उन्होंने रन बनाए। ईशान किशन ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपना गुस्सा भी दिखाया है। इस पोस्ट में उनका दर्द साफ छलक रहा है।
ईशान किशन ने अपना दर्द बयां किया
केएल राहुल की वापसी के बाद ही ईशान किशन का पत्ता कट गया है। किशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक खास फोटो शेयर की और एक गाने के जरिए कह दिया कि वो गायब नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा, अब ऐसा बनना नहीं भले घायल हो जाना। तुझे मूर्ख समझे कोई। तो तू फायर हो जाना। इन सब आगे वालों की तरह ना गायब हो जाना।
किशन की इस पोस्ट से साफ लग रहा है कि वो काफी गुस्से में है। हालांकि उन्होंने कह दिया है कि वो और लोगों की तरह गायब नहीं होंगे। IPL 2022 में भी ईशान किशन को इस बार मुंबई ने भारी भरकम राशि में खरीदा था। केएल राहुल जब तक रहेंगे तब तक शायद किशन की वापसी नहीं हो पाएगी। इस बात का दुख सभी को होगा।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ ने एमएस धोनी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
टीम इंडिया के लिए अभी तक ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 19 टी-20 मैचों में 543 रन बनाए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एशिया कप की टीम ही टी-20 वर्ल्ड कप में जाएगी। अगर ऐसा होगा तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी ईशान किशन की जगह नहीं होगी।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्रिकेट से दूरी बनाने का लिया फैसला
Published on:
10 Aug 2022, 4:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.