
भारत बनाम पाकिस्तान
एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त होगा। हमेशा की तरह ये मुकाबला हाई वोल्टेज वाला होगा। लोग अभी से इस मुकाबले के बारे में बात करने लग गए है। पाकिस्तान और भारत ने एशिया कप के लिए टीम का चयन कर दिया है। भारतीय टीम में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। कुछ खिलाड़ियों को निराशा जरूर हाथ लगी है क्योंकि इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इंडिया बदला लेने के मूड में होगी। सभी के दिमाग में सवाल है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगा। आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
राहुल के ऊपर होंगी सभी की नजरें
केएल राहुल ने वापसी कर ली है। ये बात तय है कि ओपनिंग रोहित शर्मा और केएल राहुल करेंगे। इन दोनों की ओपनिंग जोड़ी बहुत हिट रही है। रोहित शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। केएल राहुल इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं। देखना होगा कि वो कैसा प्रदर्शन इस बार एशिया कप में करेंगे।
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत के पास होगी। तीन शानदार प्लेयर हैं। विराट कोहली इस समय फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन एशिया कप में उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। सभी चाहते हैं कि उनके बल्ले से अब रन निकलें। इसके अलावा पंत और सूर्यकुमार यादव भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को 2 बार Asia Cup का खिताब जिताने वाले 2 दिग्गज कप्तान
दिनेश कार्तिक की इस टीम में जगह नहीं बन रही है क्योंकि शायद दो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा खेलेंगे। इन दोनों के खेलने से गेंदबाजी विभाग भी मजबूत हो जाएगा। इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप को मौका मिल सकता है। मुख्य स्पिनर युजवेंद्र चहल रहेंगे। इसके अलावा अश्विन या फिर बिश्नोई में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत , हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अश्विन/ बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया अहम बयान
Published on:
11 Aug 2022, 3:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.