7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs BAN: रवींद्र जडेजा को लेकर संजय मांजरेकर ने फिर किया कमेन्ट, ट्वीट कर कही ये बात

पहला दिन खत्म होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बार फिर जडेजा को लेकर एक बयान दिया है।

2 min read
Google source verification

Ravindra Jadeja, India vs Bangladesh Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 86 रनों की पारी खेली। उन्होंने रविचन्द्र अश्विन के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी की। जिसकी मदद से भारत ने पहले दिन छह विकेट पर 339 रन बनाए।

पहला दिन खत्म होने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक बार फिर जडेजा को लेकर एक बयान दिया है। मांजरेकर ने इस बार ट्वीट कर जडेजा की तारीफ की है। पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, 'जहाँ तक जडेजा की बात है तो वह मेरे पसंदीदा हैं! वह उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के निर्धारित प्रारूप में महारत हासिल कर ली है। वह इससे विचलित नहीं होते। यह बात ज़्यादातर लोगों के लिए कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है।'

बता दें इस मुक़ाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन के बीतर ही समित जाएगी। लेकिन टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर जाने के बाद अश्विन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल से निकाला। अश्विन 112 गेंद पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 102 रन, वहीं जडेजा 117 गेंद पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 86 रन बनाकर क्रीज़ पर टीके हुए हैं।

इससे पहले भोजनकाल के बाद फिर बंगलादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत के बीच बढ़ रही साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पंत को विकेट के पीछे लिटन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद नाहिद राणा ने यशस्वी जयसवाल को शादमन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। जयसवाल-पंत की जोड़ी टूटी तो एक समय लगा कि राहुल, जायसवाल के साथ मिलकर पारी को संभाल लेंगे, लेकिन वह भी पांव जमाने के बाद चलते बने। ऋषभ पंत (39) यशस्वी जयसवाल (56) और केएल राहुल (16) रन बनाकर आउट हुए।

आज यहां एम चिदंबरम स्टेडियम में बंगलादेश के कप्तान नजमुल शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 14 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (छह) को हसन महमूद ने पवेलियन भेज दिया। उसके बाद शुभमन गिल (शून्य), विराट कोहली (छह) को भी हसन महमूद ने आउट किया।

एक समय 34 के स्कोर पर तीन विकेट गवांने के बाद संकट में फंसी भारतीय पारी को यशस्वी जयसवाल और ऋषभ पंत ने संभालने का प्रयास किया। सुबह के सत्र में लंच तक भारत ने 23 ओवर में तीन विकेट पर 88 रन बनाये लिये थे।
बंगलादेश की ओर से हसन महमूद ने चार विकेट लिये तथा नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग