21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM T20: ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, संजू सैमसन की टीम से छुट्टी, रिंकू सिंह की वापसी हुई

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुक़ाबले में भी प्लेइंग 11 में नहीं चुना गया था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 06, 2026

ENG vs IND 5th T20I Playing XI

संजू सैमसन और गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

India’s squad for the Tour of Zimbabwe announced: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। वहीं रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

श्रेयस अय्यर ही कप्तान रहेंगे

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। वहीं खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान बने हुए हैं। टॉप ऑर्डर में संजू के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज को आराम नहीं दिया गया है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या संजू को ड्रॉप किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है।

वैभव सूर्यवंशी को टीम में चुना गया

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें मौका नहीं मिल सका। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। आखिरकार, दूसरे मुकाबले में वैभव को मौका दिया गया, जिसके साथ 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए थे। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वैभव 14 रन ही बना सके थे।

भारत का जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम

दिनमैचजगह
 23 जुलाई (गुरुवार)पहला टी20 हरारे
25 जुलाई (शनिवार)दूसरा टी20 हरारे
26 जुलाई (रविवार)तीसरा टी20 हरारे

रिंकू सिंह की वापसी

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद फिनिशिर रिंकू सिंह को ड्रॉप कर दिया गया था। अब उनकी टी20 टीम में वापसी हुई है। इनके अलावा, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और अशोक शर्मा भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी थीं। हर्ष दुबे और वरुण चक्रवर्ती को स्पिन गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा रहे अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को मौका नहीं दिया गया।

विकेटकीपिंग का जिम्मा ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को सौंपा गया है। दोनों देशों के बीच 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्थित हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज के तीनों मैच खेले जाने हैं।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में बदलाव

इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में बदलाव किया गया है। चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर शिवम दुबे को मौका मिला है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे।