6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: अगर तीसरे टी20 में हारे तो श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ेगा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऋषभ पंत और शुभमन गिल से भी खराब है कप्तानी रिकॉर्ड

नव नियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ा है। बतौर कप्तान अय्यर ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें तीन हार और एक बेनतीजा रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 06, 2026

Shreyas Iyer captaincy record, India vs England 2nd T20I, Shreyas Iyer worst record, Punjab Kings IPL 2026,

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)

Shreyas Iyer Captaincy, India vs England 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ऐतिहासिक ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जाएगा। भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मुक़ाबले में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज़ कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

श्रेयस अय्यर की खराब शुरुआत

नव नियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद अब इंग्लैंड में भी हार का सामना करना पड़ा है। बतौर कप्तान अय्यर ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें तीन हार और एक बेनतीजा रहा है। अगर तीसरे मैच में भी उन्हें हार मिलती है, तो अय्यर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वे पांच मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने के बाद एक भी मैच नहीं जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

ऋषभ पंत और शुभमन गिल का कप्तानी रिकॉर्ड

इससे पहले ऋषभ पंत और शुभमन गिल पांच-पांच मैचों में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं। पंत ने 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। उन्होंने पांच मैचों में से दो जीते, दो हारे और एक बेनतीजा रहा। उनका विनिंग प्रतिशत 40% रहा। वहीं शुभमन गिल ने 2024 में पांच मैचों की कप्तानी की थी। उन्होंने चार मैच जीते और एक में हार का सामना करना पड़ा। गिल का विनिंग प्रतिशत 80% रहा।

अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा

मैनचेस्टर में स्पिनर रवि बिश्नोई का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था, जिन्होंने 4 ओवरों में बगैर कोई विकेट हासिल किए 60 रन दिए। इस दौरान एक ही ओवर में 29 रन लुटाए। ऐसे में टीम इंडिया अपनी गेंदबाजी लाइन-अप को बेहतर करना चाहेगी, जिसके लिए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

इस मुकाबले के लिए युवा प्रिंस यादव, बिश्नोई की जगह लेने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा से बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं, क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा की 'बैक-ऑफ-द-लेंथ' गेंदों को इंग्लैंड के जोरदार शॉट खेलने वाले बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री के पार भेज सकते हैं।

अभिषेक शर्मा को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप

दूसरी तरफ, भारतीय बल्लेबाजों को भी इंग्लैंड की पिचों पर मिलने वाले अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट के हिसाब से खुद को ढालने में मुश्किल हो रही है, क्योंकि वे सपाट पिचों पर खेलने के आदी हैं। ओपनर अभिषेक शर्मा को छोड़कर, शेष बल्लेबाजों के खेल में वैसी लय नहीं नजर आ रही है।

भारतीय कप्तानों का टी20 मैचों में रिकॉर्ड

खिलाड़ीअवधिमैचजीतहारटाईड्रॉबेनतीजाजीत %
MS Dhoni2007–201672412810256.94%
Rohit Sharma2017–202462491210079.03%
Suryakumar Yadav2023–20265240820276.92%
Virat Kohli2017–202150301620260.00%
Hardik Pandya2022–20231610510062.50%
Rishabh Pant202252200140.00%
Shubman Gill202454100080.00%
Shreyas Iyer20264030010.00%

हालांकि, कप्तान अय्यर और ईशान किशन ने कुछ रन बनाए हैं, लेकिन वे मैच पर अपना दबदबा नहीं बना पाए हैं। इस बीच, युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद अब एक बड़ा प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे। अगर मेहमान टीम सीरीज में बने रहना चाहती है, तो इन रणनीतिक गलतियों को सुधारना और गेंदबाजी विभाग में संतुलन बनाना बहुत जरूरी होगा।

टी20 फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 13 मैच इंग्लैंड ने जीते। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।