18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजू सैमसन के चलते भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान स्टेडियम में हो सकता है भारी प्रदर्शन, ये है वजह

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टी20 मुक़ाबला खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच में फैंस सैमसन की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर स्टेडियम में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं।

2 min read
Google source verification
sanju_sam.png

Sanju samson Fans protest: लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की सलेक्शन कमेटी ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना। जिसके बाद उनका फैंस नाराज़ हो गए है। गुस्साये फैंस ने अब एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है और तिरुवनंतपुरम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच में भारी विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टी20 मुक़ाबला खेला जाएगा। ऐसे में इस मैच में फैंस सैमसन की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर स्टेडियम में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास तटीय गांव के रहने वाले सैमसन वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं और उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उम्मीदें अधिक थीं कि वह टी20 विश्व कप टीम में जगह बना लेंगे, लेकिन चयनकतार्ओं को प्रभावित करने में असफल रहे।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन

नेटिजेंस चयनकतार्ओं के फैसले पर भी सवाल उठा रहे हैं कि कैसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया। एक और शिकायत यह है कि केएल राहुल और ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें सैमसन से आगे माना गया। सैमसन ने 2022 में छह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.75 की औसत और 158.41 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान

संजू ने 2015 में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इन सात सालों में उन्हें सिर्फ 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 296 रन बनाए हैं। इनमें 6 मैच इसी साल खेले हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्हें 7 मैचों की 6 पारियों में खेलने का मौका मिला है।