
सरफराज ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक (Photo- ANI)
Sarfaraz Khan double century, Hyderabad vs Mumbai, Ranji Trophy Elite 2025-26: दायें हाथ के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान इस समय अपने करियर के सबसे खतरनाक फॉर्म में हैं। वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) और विजय हज़ारे ट्रॉफी (VHT) में शतक ठोकने के बाद अब सरफराज का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी जमकर बोल रहा है।
मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप डी के एक मुक़ाबले में सरफराज ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने 206 गेंद पर दोहरा शतक ठोकते हुए 219 गेंद पर 9 छक्के और 19 चौकों की मदद से 227 रन बनाए। यह उनके फ़र्स्ट क्लास करियर की 17वीं सेंचुरी थी।
सरफराज ने 50 दिन के भीतर डोमेस्टिक के तीनों फॉर्मेट में शतक ठोक चुके है। 2 दिसंबर को उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम के खिलाफ मात्र 47 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली थी। वहीं 31 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने गोवा के खिलाफ 75 गेंद पर 157 रन ठोकते हुए शतक लगाया था। वहीं अब रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक थोक दिया है।
इस दौरान सरफराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट में औसत 64.3 के साथ रन बनाए हैं। खास बात यह है कि 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले किसी भी बल्लेबाज ने 5000 या उससे अधिक रन इतनी ऊँची औसत के साथ नहीं बनाए हैं।
Updated on:
23 Jan 2026 11:56 am
Published on:
23 Jan 2026 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
