12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे मियां सुबहानल्लाह! सरफराज के भाई मुशीर खान ने रणजी क्वार्टर फाइनल में ठोका दोहरा शतक

Mumbai vs Baroda: सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगाया है। मुशीर ने 357 गेंद पर 18 चौके की मदद से नाबाद 203 रन की पारी खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
musheer.png

Musheer Khan Double Century, Ranji trophy 2024 Quarter Finals: रणजी ट्रॉफी 2024 का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला 41 बार की चैम्पियन मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया है। जिसकी मदद से मुंबई ने पहली पारी में 384 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा लिया है।

मुशीर ने 357 गेंद पर 18 चौके की मदद से नाबाद 203 रन बनाए। मुंबई के कई अहम खिलाड़ी इस मुक़ाबले में नहीं खेल रहे हैं। चोट के चलते शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर ने अपना नाम वापस ले लिया था। वहीं सरफराज भारत की तरह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। ऐसे में पेपर पर मुंबई की टीम बेहद कमजोर नज़र आ रही थी। लेकिन मुशीर ने ज़िम्मेदारी उठाते हुए मुश्किल वक़्त पर शानदार प्रदर्शान किया है।

इस मैच में उनके अलावा विकेट कीपर हार्दिक तोमर ने अर्धशतक लगाया है। हार्दिक ने 57 रनों की पारी खेली। बाकी अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया है। टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 33 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने तीन रन का योगदान दिया।

बता दें मुशीर हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में भी मुशीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो शतकीय पारी खेली थीं। मुशीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फ़ाइनल मुक़ाबले में भी शतक लगाया था।