29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंधों के चलते विवादों में रहे ये खिलाड़ी, देखे तस्वीरें

विश्व क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने खेल से ज्यादा विवादों और अपनी पेर्सनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियो में बने रहे। शेन वार्न से लेकर मोहम्मद शामी तक कई ऐसे दिग्गज हैं, जो शरीरिक संबंधों के चलते विवादों में आए हैं। इनमें से कई का करियर भी खत्म हो गया है। तो आइए नज़र डालते हैं ऐसे कुछ खिलाड़ियों पर जिनका करियर महिलाओं के साथ संबंधों के चलते विवाद में आ गया।

3 min read
Google source verification
warne

शेन वॉर्न : ऑस्ट्रेलिया के महान पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न खेल से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। मैदान के बाहर वॉर्न कभी अच्छे रहे ही नहीं। साल 2000 में वॉर्न ब्रिटिश नर्स डोना राईट को मैसैज और फोन करने के चक्कर में विवादों में आए थे। इसके चलते वॉर्न को ऑस्ट्रेलियाई टीम की उप कप्तानी गवानी पड़ी थी। फिर 2006 में वॉर्न एक मॉडल के साथ इंग्लैंड में नजर आए थे उसके बाद उनकी पत्नी ने वॉर्न को डिवोर्स दिया।

virat_gym_2.png

मोहम्मद शमी : भारतीय पेस गेंदबाज मोहम्मद शमी पर कुछ साल पहले उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां ने दूसरी लड़कियों के साथ अवैध सम्बन्ध रखने के आरोप लगाए थे। उनकी पत्नी ने उनपर अवैध संबंधों, घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। शमी पर किसी पाकिस्तानी लड़की के साथ अफेयर का आरोप था। इसके चलते शामी को कुछ समय के लिए टीम इंडिया से बाहर भी होना पड़ा था।

tuffy_1.png

डैरल टफी : 2005 में दों इंग्लिश लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की खबरे आई थी। लड़कियों के साथ टफी का एक विडियो भी वायरल हुआ था। लेकिन बाद में उन लड़कियों ने सफाई देते हुए यह कहा था कि वे कभी टफी से मिली ही नहीं।

petersin_1.png

केविन पीटरसन : पीटरसन इंग्लैंड के महान क्रिकेटर है लेकिन मैदान के बाहर वे काफी विवादों में रहे है। वे अफ्रिकी लड़की वानेसा निम्मों के साथ सम्बन्धों को लेकर चर्चा में रहे थे। पीटरसन ने उसे शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मैसेज भी भेजा था, जिसके चलते वे काफी विवादों में आए थे।

afridi_1.png

शाहिद अफरीदी : सिंगापुर में एक टूर्नामेंट में अफरीदी, रजा, अतिक अज रमन एक होटल में लड़कियों के कमरे में थे। जिसके बाद पीसीबी ने उन तीनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की और उनको बैन भी कर दिया था। हालांकि खिलाड़ियों ने सफाई देते हुए कहा था कि वे उस महिला के कमरे में उसे ऑटोग्राफ देने गए थे।

mustak_1.png

मोहम्मद अकरम और साकलैन मुश्ताक : 1998 में पाकिस्तान को अपना अफ्रिका दौरा रद्द करना पड़ा था, क्योंकि पाकिस्तान के इन दों खिलाड़ियों पर हमला हुआ था। लेकिन खबरें ये थी कि दोनों एक क्लब में थे जिसका नाम कल्ब 69 था।