
Shefali verma Women Under 19 world cup: महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा का बल्ला जमकर बोल रहा है। शेफाली ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उस मैच में भारतीय कप्तान ने मात्र 16 गेंद पर 45 रन ठोके थे। अब शेफाली ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ एक बार फिर आतिशी पारी खेलकर सब को चौंका दिया है।
विलोमूर पार्क में भारत और यूएई के बीच खेले गए ग्रुप डी के दूसरे मुक़ाबले में शेफाली ने 34 गेंद में 78 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और चार सिक्स लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 229.41 का रहा। उनकी इस कप्तानी पारी की मदद से भारत ने यूएई को 122 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। यह भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी। इसी के साथ वह अंक तालिका में अपने ग्रुप में शीर्ष पर बनी हुई है और अगले राउंड में खेलना लगभग तय हो चुका है।
इस मैच में शेफाली के अलावा उनकी जोड़ीदार श्वेता सेहरावत ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। श्वेता सेहरावत पहले मैच में शतक से चूक गई थीं। दूसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में 74 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्वेता ने 57 गेंद पर 92 रन ठोके थे। यूएई के खिलाफ दोनों ने पहले विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की।
भारत ने इस मैच में 219 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। यह महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा भारत ने इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारत ने यह मैच 122 रन से जीता। बता दें 2019 के जवाब में, तेज गेंदबाज तीतस साधु और शबनम एमडी की अगुआई में भारतीय गेंदबाज ने शानदार शुरूआत की, प्रत्येक ने एक-एक विकेट लिया और अपनी लाइन और लेंथ के साथ बेहतरीन गेंदबाजी की। संयुक्त अरब अमीरात को 20 ओवर में केवल 97/5 तक सीमित कर दिया।
बायें हाथ की स्पिनर मन्नत कश्यप और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा ने भी एक-एक विकेट चटकाया। ग्रुप डी का भारत का फाइनल मैच बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ होगा।
Published on:
17 Jan 2023 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
