21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिखर धवन ने प्रेमिका सोफी शाइन के साथ रचाई शादी, ‘गब्बर’ की दूसरी पारी शुरू

Shikhar Dhawan Wedding: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिल्ली-एनसीआर में आयरलैंड की सोफी शाइन (Sophie Shine) से विवाह कर लिया है। 2 जनवरी को सगाई के बाद संगीत, मेहंदी और हल्दी समारोह संपन्न हुए। युजवेंद्र चहल समारोह में शामिल हुए और उन्होंने शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। यह धवन की दूसरी शादी है।​​​​​​​​​​​​​​​​

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saksham Agrawal

Feb 21, 2026

Shikhar Dhawan Wedding: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिल्ली-एनसीआर में आयरलैंड की कॉर्पोरेट प्रोफेशनल सोफी शाइन (Sophie Shine) के साथ विवाह कर लिया है। दोनों ने 2 जनवरी 2026 को सगाई की घोषणा की थी, और 19 फरवरी को भव्य संगीत और 20 फरवरी को मेहंदी-हल्दी की रस्में निभाने के बाद मुख्य विवाह समारोह संपन्न हुआ।

यह धवन की दूसरी शादी है। इससे पहले वे 2012 में ऑस्ट्रेलिया की किकबॉक्सर एशा मुखर्जी से शादी के बंधन में बंधे थे, जिनसे 2023 में तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम है जोरावर। सोफी शाइन, जो आयरलैंड की मूल निवासी हैं, अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं और शिखर धवन फाउंडेशन की सीओओ भी हैं। दोनों पहली बार दुबई के एक रेस्तरां में मिले थे।

चहल ने शेयर की शादी की फोटो, क्रिकेट जगत ने दी बधाई

युजवेंद्र चहल ने शादी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें धवन और सोफी पारंपरिक विवाह पोशाक में नजर आ रहे हैं, इसी से पुष्टि हुई कि चहल समारोह में शामिल थे। संगीत की तस्वीरें वायरल होते ही क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि समारोह को निजी रखा गया और मीडिया की पहुंच सीमित रही।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने 2012 में शादी की थी। दोनों के खराब संबंध 2020 में सार्वजनिक होने लगे और सितंबर 2021 में अलगाव हो गया। 2023 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दी। साथ ही अदालत ने माना कि आयशा ने धवन को अपने इकलौते बेटे जोरावर से सालों तक दूर रखकर मानसिक यातना दी। एक भावुक इंटरव्यू में धवन ने बताया कि वे जोरावर को दो साल से नहीं देख सके और एक साल से बात भी नहीं हुई। उन्होंने कहा, "मैं ब्लॉक होने के बावजूद हर कुछ दिनों पर मैसेज भेजता रहता हूं, बस इतना चाहता हूं कि वो खुश और स्वस्थ रहे।"

आखिरकार शिखर निजी जीवन में समस्याओं के एक बुरे और लंबे दौर से निकलकर एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए सुखद है। सोशल मीडिया पर लगातार आ रही प्रतिक्रियाएं इसे दर्शाती हैं।

शानदार रहा है क्रिकेट करियर

इन समस्याओं से ज्यादा लोग उन्हें क्रिकेट के मैदान पर बेहतरीन पारियों के लिए जानते हैं। शिखर धवन ने भारत के लिए 269 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 10,867 रन बनाए। उन्होंने 167 वनडे में 6,793 रन, 34 टेस्ट में 2,315 रन और 68 टी20 में 1,759 रन बनाए। आइसीसी टूर्नामेंट में 65.15 के औसत के साथ उनके शानदार रिकॉर्ड के चलते उन्हें 'मिस्टर आइसीसी' भी कहा जाता है। 2013 में उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर 85 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आज भी किसी बल्लेबाज के डेब्यू पर सबसे तेज शतक है। 24 अगस्त 2024 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया। अब वे मैदान के बाहर एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।