
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
England in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 की जंग शुरू हो चुकी है। इस राउंड में इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच मेजबान श्रीलंका से खेलेगी। उससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की आंखें खुल गई हैं और उनको अपनी गलतियों को पता चल गया है। टूर्नामेंट के दूसरे दौर से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने माना है कि इंग्लैंड ने कुछ टीमों को हल्के में लेने की भूल की, जिसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रविवार को सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को श्रीलंका से भिड़ना है। शनिवार को हैरी ब्रूक ने कहा, "जाहिर तौर पर टूर्नामेंट में हमारी शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी रही है। हमने शायद कुछ टीमों को हल्के में लिया और उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी। देखिए, हम इस चरण को पार करने के लिए ही आए थे और शुक्र है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हैं। हम सुपर-8 में पहुंच चुके हैं और हमारा सारा फोकस अब इसी पर रहने वाला है।"
इंग्लिश कप्तान ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की कोशिश पथुम निसांका को जल्दी आउट करने की होगी। उन्होंने माना कि निसांका शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी और सुपर-8 मुकाबले में उनसे सतर्क रहना होगा।
हैरी ब्रूक ने कहा, "श्रीलंका के कुछ बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में पावरप्ले के अंदर हमको कुछ विकेट चटकाने होंगे।" ब्रूक ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सलाह दी है कि वह शुरुआत से ही आक्रामक शैली के साथ खेलें और विपक्षी टीम पर दबाव डालें। इंग्लैंड के बल्लेबाज ग्रुप स्टेज में रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। हैरी ब्रूक के बल्ले से भी अब तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। वहीं, जोस बटलर भी 4 मैचों में सिर्फ 53 रन ही बना सके हैं।
Published on:
21 Feb 2026 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
