21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का मुकाबला? कहां देख सकेंगे फ्री में लाइव, जानें सबकुछ

IND vs SA Live Streaming Details: भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं और पिछले टी20 वर्ल्डकप की फाइनलिस्ट भी हैं। ऐसे में फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Indian Cricket Team

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs South Africa Live Telecast: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारतीय टीम का सामना रविवार को साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। साउथ अफ्रीका ने सबसे पहले सुपर 8 में जगह पक्की की थी और अपने ग्रुप में अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, यूएई और कनाडा के खिलाफ जीत हासिल की। दूसरी ओर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराते ही सुपर 8 का टिकट कन्फर्म कर लिया। टीम इंडिया ने ग्रुप A में पाकिस्तान के साथ USA, नामीबिया और नीदरलैंड्स जैसी टीमों को शिकस्त दी। अब रविवार को किसी एक टीम का अजेय अभियान खत्म हो जाएगा। इस मुकाबले को भारत में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने सामने होंगी। 22 फरवरी, यानी रविवार को यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। मैच में काफी कुछ टॉस पर भी निर्भर करेगा।

जानें कहां देखें लाइव

अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर्स कारगर साबित हो सकते हैं। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसके अलावा आप दूरदर्शन पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच की लाइव कवरेज उपलब्ध होगी, जहां हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री के साथ दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही, patrika.com पर भी इस मैच से जुड़ी खबरें पढ़ी जा सकती हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

भारत और साउथ अफ्रीका पिछली टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट हैं और दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं। दोनों टीमों का फॉर्म शानदार रहा है, लेकिन टीमों के कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं।

भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो साउथ अफ्रीका के लिए एडन मार्करम और रायन रिकल्टन ने रन बनाए हैं, जबकि टीम इंडि