
5 cricketers who got divorced
5 cricketers who got divorced: भारत में क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजा जाता है। कुछ क्रिकेटर्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें फैंस ने भगवान तक का दर्जा दिया हुआ है। क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ हमेशा ही सुर्खियों में रहती है।हालांकि, सुर्खियों में रहने के पीछे की हमेशा वजह ठीक नहीं होती कभी-कभी इसके पीछे दर्द भी छिपा होता है।कुछ ऐसे भी क्रिकेटर्स हैं जो तलाक के दर्द से गुजर चुके हैं या गुजर रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे उन 5 क्रिकेटर्स के बारे में जिनका तलाक हो चुका है। इस लिस्ट में शिखर धवन के अलावा 2 और भारतीय खिलाड़ियों का नाम है।
शिखर धवन: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने से 10 साल बड़ी तलाकशुदा आयशा मुखर्जी से शादी की थी। 9 सालों तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। इस शादी से शिखर धवन के एक बेटा भी है। वहीं शिखर धवन से शादी के पहले आयशा मुखर्जी की 2 बेटियां भी थीं।
जवागल श्रीनाथ: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का भी तलाक हो चुका है। श्रीनाथ ने 8 साल तक ज्योत्सना के साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला किया था। 2007 में उन्होंने पत्रकार माध्वी पत्रावली के साथ दूसरी शादी कर ली और फिलहाल दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।
ब्रेट ली: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी तलाक के दर्द से गुजर चुके हैं। ब्रेट ली ने जून 2006 में एलिज़ाबेथ केंप से शादी की थी। यह शादी ज्यादा वक्त तक नहीं टिक सकी और 2008 में उनका तलाक हो गया। साल 2014 में ब्रेट ली ने लाना एंडरसन से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं उठाते किसी का फोन?
तिलकरत्ने दिलशान: श्रीलंका के खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान की पर्सनल लाइफ भी काफी टर्न एंड ट्विस्ट से भरी हुई है। तिलकरत्ने दिलशान ने पहली पत्नी निलंका विथानगे से तलाक के बाद 2008 में अपनी दोस्त मंजूला से दूसरी शादी की थी। इनके तलाक के पीछे की वजह इनके ही दोस्त और साथी खिलाड़ी उपुल थरंगा थे।
दिनेश कार्तिक: भारत के भरोसेमंद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 2 शादी की हैं। दिनेश कार्तिक का उनकी पहली पत्ती निकिता से तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने 2015 में स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली थी। दिनेश कार्तिक की शादी टूटने की वजह मुरली विजय को बताया जाता है। दिनेश कार्तिक से तलाक लेने के बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली थी।
यह भी पढ़ें: क्या धनश्री वर्मा के हाथ पर मौजूद है एक्स 'बॉयफ्रेंड' का नाम?
Published on:
04 Feb 2022 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
