
मुंबई। टीम इंडिया के कई युवा खिलाड़ी इन दिनों सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी शिवम दुबे भी इसमें शामिल हैं। शिवम दुबे मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में उन्होंने ऐसी ही एक पारी खेली, जिसमें उन्होंने लगातार 3 गगनचुंबी छक्के लगाए।
लगातार 5 छक्के लगाने का भी कारनामा कर चुके हैं दुबे
झारखंड के खिलाफ मुंबई के इस बल्लेबाज ने 11 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। शिवब दुबे और पृथ्वी शॉ की पारी की बदौलत मुंबई ने झारखंड को 5 विकेट से हरा दिया। शिवम दुबे इससे पहले भी दो बार अपनी पारी में 5 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। छक्कों की हैट्रिक के बाद शिवब दुबे ने फिर से अपनी काबिलियत को पेश किया है।
पृथ्वी शॉ का वापसी के बाद दूसरा अर्द्धशतक
इस मैच में झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई की तरफ से एकबार फिर ओपनर पृथ्वी शॉ ने कमाल की पारी खेली। शॉ ने 39 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ये पृथ्वी शॉ का लगातार दूसरा अर्द्धशतक था। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने 8 महीने के बैन के बाद मैदान पर वापसी की है और वो अपने प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ के अलावा सिद्धेश लाड (18) और सुजीत नायक (17) की नाबाद पारी ने मुंबई को जीत दिवाई।
Updated on:
25 Nov 2019 09:01 am
Published on:
25 Nov 2019 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
