26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोएब अख्तर बोले- ‘आज सचिन तेंदुलकर के 100000 रन होते रवि शास्त्री’

Shoaib Akhtar ने लीजेंड क्रिकेट लीग के कमिश्नर और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच Ravi Shastri के साथ बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बारे में खुलकर बातचीत की है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 25, 2022

Shoaib Akhtar spoke to Ravi Shastri

Shoaib Akhtar spoke to Ravi Shastri

मस्कट में लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है जहां इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जाइंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) एशिया लायंस की तरफ से लीजेंड क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लीजेंड क्रिकेट लीग के कमिश्नर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) हैं। शोएब अख्तर ने रवि शास्त्री के साथ बातचीत की इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की जमकर तारीफ की है। वहीं शोएब अख्तर ने इस बातचीत के दौरान गेंदबाजों को रियायत देने की बात भी उठाई।

शोएब अख्तर ने कहा, 'आपने अब 2 नए बॉल लगा दिए हैं। नियम आपने इतने सख्त कर दिए। बल्लेबाजों को आप चाहे जितना छूट दे दें भले ही 3 दायरे दे दें लेकिन, गेंदबाजों का भी थोड़ा ख्याल करें। अगर सचिन तेंदुलकर के पास अगर 3 दायरे होते तो आज उसके 1 लाख रन होते। बातों को समझें आप कि सचिन तेंदुलकर ने किन-किन गेंदबाजों को खेला है।

शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'सचिन तेंदुलकर ने पहले वकार युनूस और वसीम अकरम को खेला शेन वॉर्न को खेला और फिर उसके बाद ब्रेट ली और शोएब अख्तर को खेला। फिर दूसरे टाइम में दूसरे तेज गेंदबाज आए। इसी वजह से मैं सचिन तेंदुलकर को इतना टफ बल्लेबाज कहता हूं। आजकल पूरा बैटिंग ओरिएंटेड क्रिकेट कर दिया गया है। क्रिकेट को कहां लेकर जा रहे हैं आप।'
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने चुनी ऑलटाइम XI


शोएब अख्तर की बात से सहमत होते हुए रवि शास्त्री ने कहा, 'दो बाउंसर कभी नहीं होना चाहिए। उसे बढ़ाओ गेंदबाजों के लिए भी कुछ रखो। इसका कारण ये है कि तब लोगों को भी मजा आएगा क्रिकेट देखने में। तब पता चल जाएगा कि कौन खिलाड़ी है कौन नहीं।'
यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों ने मारी बाजी