3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Awards: शाहीन अफरीदी बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों ने मारी बाजी

ICC ने साल 2021 के लिए अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया है। ICC अवॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। Shaheen Afridi जहां क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने वहीं उनके अलावा बाबर आजम को भी महत्वपूर्ण अवॉर्ड ने नवाजा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 24 Jan 2022, 5:06 PM IST

complete list of ICC Awards winners

Shaheen Afridi

ICC Awards 2021: साल 2021 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया है। ICC अवॉर्ड्स 2021 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तूती बोली है। वहीं टीम इंडिया का कोई भी पुरुष खिलाड़ी इस अवॉर्ड में अपनी छाप छोड़ पाने में कामयाब ना हो सका है। टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन को साल 2021 के लिए टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर (मेंस) की लिस्ट में शामिल किया गया था लेकिन, यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। साल 2021 में जो रूट का बल्ला जमकर गरजा। जो रूट ने साल 2021 में कुल खेले गए 15 टेस्ट मैचों में 6 शतक की बदौलत 1708 रन बनाए थे।

वहीं आईसीसी के इस अवॉर्ड में सबसे ज्यादा पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने सुर्खियां बटोरीं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा कमाल करते हुए क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले वो पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।

वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने के अलावा बाबर आजम को वनडे और टी20 टीम का कप्तान भी चुना गया। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बने वहीं फातिमा सना को इमर्जिंग वुमेन प्लेयर चुना गया। टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को आईसीसी ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है।
यह भी पढ़ें: ब्रेंडन टेलर का खुलासा, इंडियन बिजनेसमैन ने किया ब्लैकमेल; लेनी पड़ी ड्रग्स

आईसीसी अवॉर्ड्स- 2021
क्रिकेटर ऑफ द ईयर- शाहीन शाह अफरीदी
टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर- जो रूट (इंग्लैंड)
वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर- बाबर आज़म (पाकिस्तान)
टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर- मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान)