2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया को एशिया कप में लगा तगड़ा झटका, स्‍टार खिलाड़ी फ्रेक्‍चर के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Shreyanka Patil Ruled Out of Women's Asia Cup 2024: वुमेंस एशिया कप 2024 के बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में फिल्डिंग के दौरान उंगली में फ्रैक्‍चर करा बैठी स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Shreyanka Patil Ruled Out of Women's Asia Cup 2024

Shreyanka Patil Ruled Out of Women's Asia Cup 2024: वुमेंस एशिया कप 2024 में यूएई के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दांबुला में पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में फिल्डिंग के दौरान स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल की उंगली में चोट लग गई थी। मेडिकल जांच के बाद उनकी उंगली में फ्रेक्‍चर की पुष्टि हुई है, जिसके चलते श्रेयंका पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनके रिप्‍लेसमेंट के तौर पर बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया है। यूएई के खिलाफ आज हरप्रीत की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन एशिया कप में आज लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

रिंग फिंगर में लगी चोट

दरअसल, पाकिस्तान की पारी के दौरान कैच पकड़ते समय श्रेयंका पाटिल के बाएं हाथ की अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) में चोट लग गई थी। चोट के बाद भी उन्‍होंने मैच में गेंदबाजी की। श्रेयंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 3.2 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। बता दें कि श्रेयंका को महिला प्रीमियर लीग के दौरान भी इसी उंगली में चोट लगी थी, जिस कारण वह कई मैच नहीं खेल सकी थीं।

रिजर्व खिलाड़ी तनुजा कंवर को मिली टीम में जगह

अब मेडिकल जांच के बाद श्रेयंका की उंगली में फ्रेक्‍चर की पुष्टि हुई है, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह बाएं हाथ की स्पिनर तनुजा कंवर को टीम में शामिल किया गया, जो कि 4 रिजर्व प्‍लेयर्स में शामिल थीं। बता दें कि तनुजा कंवर ने भी महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। कंवर ने 8 मैच में 10 विकेट चटकाए थे। वह गुजरात जायंट्स की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी थीं।

Story Loader