10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: बदले हुए इन कप्तानों के साथ खेलेंगी ये तीन टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला

पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने नियमित कप्तानों के साथ नहीं उतरी थी। ऐसे में इस सीजन में वे अपने बदले हुए कप्तानों के साथ मैदान में उतरेंगी। वहीं गुजरात टाइटन्स ने इस साल अपने कप्तान का बदलाव किया है।

2 min read
Google source verification
ipl

Indian premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट के अगले सीजन का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में कराया जाएगा। इस आईपीएल में तीन टीमें ऐसी हैं जो इस साल अपने बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी। पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने नियमित कप्तानों के साथ नहीं उतरी थी। वहीं गुजरात टाइटन्स (GT) ने इस साल अपने कप्तान का बदलाव किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स -
कोलकाता नाइट राइडर्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले सीजन में चोटिल होने की वजह से नहीं खेले थे। जिसके चलते केकेआर की कप्तानी नीतीश राणा ने की थी। राणा ने 14 मैचों में 31.77 के एवरेज और 140.96 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।

दिल्ली कैपिटल्स -
ऋषभ पंत ने साल 2021 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी। दरअसल, उस सीजन में तब दिल्ली के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर इंजर्ड होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। फ‍िर 2022 में भी पंत को दिल्ली ने बतौर कप्तान रिटेन किया था। पिछले आईपीएल में पंत कार एक्सीडेंट के चलते चोटिल हो गए थे और उनकी जगह कप्तानी डेव‍िड वॉर्नर ने संभाली थी।

गुजरात टाइटन्स -
गुजरात टाइटन्स के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस साल ट्रेड होकर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) में वापस लौट गए हैं। ऐसे में फ्रेंचाईजी ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया है। गिल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और उन्होंने ऑरेन्ज कैप जीता था। गिल ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। 24 साल के शुभमन गिल ने साल 2018 में केकेआर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।