24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जड़ किया ऐसा ‘करिश्मा’, जो पिछले पांच साल में कोई न कर सका

Shreyas Iyer record: श्रेयस अय्यर ने LSG के खिलाफ महज 51 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेल पंजाब किंग्‍स को शानदार जीत दिलाते हुए प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को फिर से जगा दिया है। इसके साथ ही अय्यर आईपीएल रन चेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्‍तान भी बन गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 24, 2026

Shreyas Iyer record

एलएसजी के खिलाफ जीत की खुशी मनाते श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: IANS)

Shreyas Iyer record: आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में शनिवार रात पंजाब किंग्‍स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जबरदस्‍त जीत दर्ज करते हुए अपनी प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है। लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के हीरो पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्‍होंने महज 51 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इस शतक के साथ अय्यर आईपीएल रन चेज में शतक लगाने वाले चौथे कप्‍तान बन गए हैं। यह पांच साल बाद हुआ है, जब किसी कप्‍तान ने चेज में शतक जड़ा है।

IPL चेज में कप्तानों के शतक

आईपीएल के इतिहास में किए गए रन चेज में अब तक सिर्फ चार कप्‍तान ही ऐसे हैं, जो शतक जड़ पाए हैं। सबसे पहले 2011 में डेक्‍कन चार्जर्स के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल चेज में 119 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद 2016 में विराट कोहली ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ नाबाद 108 रन बनाए। फिर 2021 में संजू सैमसन ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 119 रनों की शतकीय पारी खेली और अब पांच साल बाद श्रेयस अय्यर एलएसजी के खिलाफ नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी खेलने में सफल रहे हैं।

शतक लगाने वाले पंजाब के तीसरे कप्‍तान

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक के साथ श्रेयस अय्यर (101) ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह शतक लगाने वाले पंजाब किंग्‍स के तीसरे कप्‍तान भी बने हैं। इससे पहले केएल राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 2020 में 132 रनों की शतकीय पारी खेली थी और उससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ 2011 में 106 रनों की पारी खेली थी।

'मैं एमआई को सपोर्ट करूंगा'

श्रेयस अय्यर ने प्‍लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। यह इस सीजन का मेरा पहला शतक है और यह सही समय पर आया, जब टीम को इसकी जरूरत थी। लगातार छह हार के बाद हम आखिरकार जीत गए। यह एक बहुत अच्छी बात है और कल मैं एमआई को सपोर्ट करूंगा। मुझे पता है कि अगर मैं खुद को बीच में कुछ समय दूं और बॉल को जितना हो सके टाइम करूं, बजाय इसके कि बॉल के ऊपर जाकर अच्छी बॉल पर रन बनाने की कोशिश करूं। मेरे लिए जितना हो सके उतना टिके रहना जरूरी है, क्योंकि तब रन बनते रहते हैं।

'मैं पर्सनली सुपर महसूस कर रहा था'

जब आप गेम खत्म करते हैं और सेंचुरी बनाते हैं तो यह एक अजीब सी फीलिंग होती है। सभी बैट्समैन इसका सपना देखते हैं। आज उन दिनों में से एक था जब मैं पर्सनली सुपर महसूस कर रहा था। मैं एक बेहतरीन माइंडस्पेस में था। मुझे पता था कि विकेट कैसा खेल रहा है। सिचुएशन को पढ़ने और विकेट कैसा खेल रहा है, इससे मुझे अपने रन बनाने में मदद मिली और पार्टनरशिप ज़रूरी थी। इससे गेम में मोमेंटम बनता है और बस वहां से इसे जीतने के लिए, मैं सच में बहुत खुश हूं।