7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: गिल की आंधी, सूर्या-रोहित सब फेल, मुंबई को हरा गुजरात लगातार दूसरी बार फाइनल में

IPL 2023: पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के बावजूद कुछ खास नहीं कर पाई और 18.2 ओवर में मात्र 171 रन बनाकर ढेर हो गई।

2 min read
Google source verification
gujrat_titans_gill.png

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2 IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का दूसरा क्वालिफायर मुक़ाबला पांच बार का विजेता मुंबई इंडियंस (MI) और चैम्पियन विजेता गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया।

इस जीत के साथ गुजरात लगातार दूसरी बार आईपीएल के फ़ाइनल में पहुंच गई है। जहां उनका मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 234 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 सिक्स लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक था। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के बावजूद कुछ खास नहीं कर पाई और 18.2 ओवर में मात्र 171 रन बनाकर ढेर हो गई। सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंद पर दो सिक्स और 7 चौके की मदद से 61 रन बनाए। सूर्य के अलावा तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

गुजरात टाइटंस के लिए एक बार फिर मोहित शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शर्मा ने 2.2 ओवर में मात्र 10 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा राशिद खान और मोहम्मद शमी ने भी दो -दो विकेट लिए। वहीं जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।