
Shubman Gill Double Hundred (Photo Credit- BCCI)
Eng vs Ind 2nd Test Shubman Gill 200: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। इस शतक की बदौलत उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर दिया। गिल पहले दिन 114 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो रवींद्र जडेजा अपने शतक से चूक गए लेकिन गिल का बल्ला गरजता रहा और उन्होंने विराट कोहली के बाद सेना देशों में दोहरा शतक जड़ कर नया कीर्तिमान रच दिया। गिल इंग्लैंड की धरती पर सबसे यंग कप्तानों द्वारा दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले 2003 में साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने यह कारनामा किया।
गिल भारत के छठे कप्तान बन गए, जिसने विदेशी सरजमीं पर दोहरा शतक बनाया है। इससे पहले विराट कोहली 7, सुनील गावस्कर 1, मंसूर अली खान पटौदी 1, सचिन तेंदुलकर 1 और एमएस धोनी 1 बार यह कारनामा कर चुके हैं। इंग्लैंड में शुभमन गिल विदेशी धरती पर दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।
भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 310 रन से की। शुभमन गिल ने 114 रन और रवींद्र जडेजा ने 41 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने धैर्य और संयम से इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया। अच्छी गेंद को सम्मान दिया तो कमजोर गेंदों पर रन बनाने का मौका नहीं चूके। लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा 89 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। जडेजा ने 137 गेंद की अपनी पारी में एक छक्का और 10 चौके लगाए। जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने ही भारतीय टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया है। जडेजा का विकेट जब गिरा तो भारत का स्कोर 414 था।
इस पारी के साथ रवींद्र जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में 2000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 टेस्ट में तीन शतक और 13 अर्धशतक की मदद से 2010 रन बनाए हैं और 100 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। रवींद्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी को और बड़ा स्कोर देने की जिम्मेदारी कप्तान गिल और वाशिंगटन सुंदर पर आ गई है। गिल तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 288 गेंद पर एक छक्का और 18 चौकों की मदद से 168 रन पर नाबाद हैं। सुंदर 11 गेंद का सामना करके 1 रन पर नाबाद हैं। मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स, जोश टंग, बेन स्टोक्स और शोएब बशीर ने एक-एक विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: खेल जगत में पसरा मातम, 28 साल के खिलाड़ी की दर्दनाक मौत, 10 दिन पहले ही हुई थी शादी
Published on:
03 Jul 2025 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
