
India vs South Africa Cape Town Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट हरा दिया। इस जीत के साथ भारत सीरीज हार से बच गया और दो मैचों की यह सीरीज 1-1 से ड्रा हो गई। भले ही भारत यह मैच आसानी से जीत गया हो लेकिन टीम के पास चिंता के कई कारण हैं।
सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम दिखी। युवा बल्लेबाज तेज और बाउंसी पिच पर पूरी तरह एक्सपोज हो गए। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में भी संघर्ष करते नज़र आए। गिल ने पहली पारी में 36 और दूसरी पारी में मात्र 10 रनों का योगदान दिया। गिल को पिछले कुछ समय से अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के स्थान पर तीन नंबर पर खिलाया जा रहा है। लेकिन वे अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं। घर पर टेस्ट सीरीज हो या विदेशी सरजमीं पर, शुभमन गिल का हाल एक जैसा ही रहा। वे दक्षिण अफ्रीका की इन पिटचोन पर पूरी तरह से एक्सपोज हुए हैं।
वहीं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी इन पिचों में कुछ खास नहीं है। केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में जब भारत को जीत के लिए मात्र चार रन चाहिए थे। ऐसी स्थिति में भी अय्यर संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीन बार दक्षिण अफ्रीका को उनका विकेट लेने का मौका दिया। लेकिन अफ्रीकी टीम तीनों बार नाकाम रही। अय्यर इस मैच की पहली पारी में डक पर आउट हुए थे। वहीं पहले टेस्ट में उन्होंने 31 रन बनाए थे।
यशस्वी जायसवाल ने हालांकि इस मैच की दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी की। लेकिन पूरी सीरीज में वे कुछ खास नहीं कर पाये। जायसवाल ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 5 रन बनाए। वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में डक और दूसरी पारी में 28 रनों की पारी खेली।
ऐसे समय में जब चयनकर्ता ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चलते अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को ड्रॉप किया है। इन तीनों खिलाड़ियों का यह औसत प्रदर्शन भारत के रेड बॉल क्रिकेट के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो की गाकट साबित हुआ और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में मात्र 55 पर ढेर हो गई। इसके बाद भारत भी कुछ खास नहीं कर पाया और मात्र 153 रन पर ऑलआउट हो गया। दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गई थी। मुकाबले के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने मारक्रम के शतक की मदद से दूसरी पारी में 173 रन बनाए। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।
दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। इस दौरान यशस्वी ने 23 गेंद पर 28 रन, शुभमन गिल ने 11 गेंद पर 12 रन, रोहित शर्मा ने नाबाद 17 रन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 4 रन बनाए।
Updated on:
05 Jan 2024 03:20 pm
Published on:
04 Jan 2024 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
