11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rankings: शुभमन गिल चौथे स्थान पर पहुंचे, गायकवाड़ और बुमराह को भी हुआ फायदा

शुभमन गिल 743 रेटिंग अंक के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमान को पछाड़ा है। टी20 रैंकिंग में ऋतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज को फायदा हुआ है।

2 min read
Google source verification
vk.png

Shubman Gill ICC Player Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बुधवार को जारी की गई ताज़ा रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को फायदा हुआ है। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में गिल एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टी20 रैंकिंग में ऋतुराज गायकवाड़ ने लंबी छलांग लगाई है। उसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी वापसी का फायदा मिला है।

शुभमन गिल 743 रेटिंग अंक के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के फखर जमान को पछाड़ा है। जमान को दो स्थान का नुकसान हुआ है। वह 740 रेटिंग अंक के साथ 5वे स्थान पर हैं। वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 880 रेटिंग अंक के साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले और 752 रेटिंग अंक के साथ ईमाम उल हक तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डुसेन 777 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

गिल के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉप 10 में हैं। कोहली 705 रेटिंग अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं। टी20 रैंकिंग की बात करें तो ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज को टी20 प्लेयर रैंकिंग में फायदा हुआ है। गायकवाड़ बल्लेबाजों की सूची में 143 स्थानों के छलांग लगगाकर 87वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह पहले मैच में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले बुमराह को बॉलर रैंकिंग में 7 स्थान का लाभ मिला है। वह अब 84वें नंबर पर आ गए हैं। बुमराह ने दो मैचों में चार विकेट चटकाए हैं। वह कार्यवाहक कप्तान भी हैं। स्पिनर रवि बिश्नोई 17 स्थानों के सुधार के साथ 65वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भी चार शिकार किए हैं।

टेस्ट में भारतीय स्पिनर आर अश्विन गेंदबाजों में और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन विकेट चटकाने वाले अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने तीन स्थान की छलांग लगाई है और वह दुनिया के तीसरे वनडे गेंदबाज बन गए हैं. हालांकि राशिद खान ने भी कमाल की गेंदबाजी की थी लेकिन उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है।