
Shubman Gill Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2 IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का दूसरा क्वालिफायर मुक़ाबला पांच बार का विजेता मुंबई इंडियंस (MI) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में गुजरात टाइटंस ने अपने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तूफानी शतक की मदद से मुंबई इंडियंस को 62 रन से हरा दिया।
शुभमन गिल ने 60 गेंद पर सात चौके और 10 सिक्स की मदद से 129 रन की पारी खेली। इसी के साथ गिल ने आईपीएल के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और यह क्रिस गेल और शेन वॉटसन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। गिल द्वारा खेली गई ये तूफानी पारी प्लेऑफ में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी वीरेन्द्र सहवाग ने खेली थी। सहवाग ने आईपीएल 2014 में पंजाब के लिए चेन्नई के खिलाफ 122 रन बनाए थे।
गिल ने अपना शतक मात्र 49 गेंदों में पूरा किया। आईपीएल के प्लेऑफ मैच में यह संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था। गिल से पहले ऋद्धिमान साहा ने आईपीएल 2014 के फाइनल मैच और पिछले सीजन में रजत पाटीदार ने एलिमिनेटर मैच में भी 49 गेंद में ही अपना शतक पूरा किया था।
गिल प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 23 साल 260 दिन की उम्र में आईपीएल के किसी प्लेऑफ मैच में शतकीय पारी खेली है। आईपीएल 2023 में यह गिल का तीसरा शतक था। एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गिल तीसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने 2016 और जोस बटलर ने 2022 आईपीएल में चार-चार शतक लगाए थे। गिल ने इस मामले में शेन वॉटसन और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन, शिखर धवन और लोकेश राहुल एक सीजन में दो शतक लगा चुके हैं। इस सीजन विराट कोहली भी लगातार दो शतक लगा चुके हैं।
गिल ने बनाए ये रिकॉर्ड -
- आईपीएल के प्लेऑफ मैच में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक था।
- प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज।
- प्लेऑफ में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।
- एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के वाले तीसरे बल्लेबाज।
Published on:
27 May 2023 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
