Shubman Gill vs Hardik Pandya: आईपीएल 2025 में शुक्रवार रात गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी 20 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि हार्दिक पंड्या के नेतृत्व वाली एमआई ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। जीटी बनाम एमआई के हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस के दौरान और फिर मैच के बीच कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।