25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6,6,6,6,4… जिस गेंदबाज को CSK ने 2.2 करोड़ में खरीदा हार्दिक पांड्या ने उधेड़ी उसकी बखिया, देखें VIDEO

पांड्या ने इस मैच में 30 गेंद में 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने गुरजपनीत के एक ओवर में 29 रन ठोके। पांड्या ने ओवर की पहली चार गेंद पर छक्के जड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Nov 2024, 3:21 PM IST

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Hardik Pandya, Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्लेबाजी से कहर ढा दिया है। तमिलनाडु और बड़ौदा के बीच खेले गए एक मुक़ाबले में पांड्या ने तमिलनाडु के युवा तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के एक ओवर में चार छक्के और एक चौका जड़ दिये।

पांड्या ने मात्र 20 गेंद पर ठोका अर्धशतक

पांड्या ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों पर अर्धशतक ठोका। उन्होंने 30 गेंद में 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान भारतीय ऑलराउंडर ने गुरजपनीत के एक ओवर में 29 रन ठोके। पांड्या ने ओवर की पहली चार गेंद पर छक्के जड़े। इस दौरान गुरजपनीत ने एक नो गेंद भी डाली। पांड्या ने पांचवी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर एक रन लिया।

गुरजपनीत को CSK ने 2.20 करोड़ में खरीदा

गुरजपनीत को मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। उनका बेस प्राइज़ 30 लाख था। इतना ही नहीं पांड्या ने इस दौरान विजय शंकर को भी जमकर कूटा और एक ओवर में 18 रन ठोके। शंकर को भी सीएसके ने 1.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। हालांकि शंकर ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और 22 गेंद में 42 रन की आक्रामक पारी खेली।

पांड्या ने विजय शंकर को भी जमकर धोया

हाई-स्कोरिंग मुकाबले में तमिलनाडू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर छह विकेट खोकर चेज़ कर लिया। 16 ओवर तक बड़ौदा का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन था। टीम को 24 गेंदों पर 70 रन की दरकार थी। तमिलनाडु का पलड़ा मैच में भारी नजर आ रहा था। लेकिन पांड्या ने अपनी तूफानी बैटिंग से मैच की पूरी तस्वीर को ही बदल डाला। 17वां ओवर में गुरजपनीत के एक ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए 29 रन ठोके। इसके बाद पारी के 19वें ओवर में हार्दिक ने विजय शंकर के ओवर में दो छक्के लगाते हुए 18 रन ठोके।