26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SMAT 2024, BRD vs MUM: पंड्या ब्रदर्स को टक्कर देने उतरेगी रहाणे, श्रेयस-सूर्या की टोली, जानें कब और कहां देखें Live

SMAT 2024, BRD vs MUM Live Streaming: मुंबई ने क्वार्टरफाइनल में विदर्भ और बड़ौदा ने बंगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए एक दूसरे को टक्कर देंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 11 Dec 2024, 8:34 PM IST

SMAT 2024 semifinal 1

SMAT 2024, BRD vs MUM Live Streaming: सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। मुंबई और बड़ौदा ने अपने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। बड़ौदा ने मोहम्मद शमी स्टारर बंगाल को रौंदा तो मुंबई ने विदर्भ को हराकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया। अब ये दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से आपस में भिड़ेंगी। यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी यहां आमने सामने होंगे। हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या की स्टारर बड़ौदा का सामना सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणा, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर जैसे स्टार से सजी मुंबई से होगा।

कहां खेला जाएगा BRD vs MUM का मुकाबला?

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई का सामना बड़ौदा से होगा। यह मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा BRD vs MUM का मुकाबला?

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई का सामना बड़ौदा से होगा। यह मैच 13 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कहां देख सकेंगे BRD vs MUM की लाइव स्ट्रीमिंग?

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई और बड़ौदा के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।

BRD vs MUM का मुकाबला टीवी पर कहां देखें?

सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल में मुंबई का सामना बड़ौदा से होगा। इस मैच को स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देखा जा सकता है, हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक कंफर्मेशन नहीं है।

ये भी पढ़ें: ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा को पुजारा ने दी नसीहत, फॉर्म में लौटने का बताया तरीका