नई दिल्ली। इस साल मार्च में गेंद से छेड़खानी करने के आरोप में 1 साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने गुरुवार को प्रतिबंध के बाद अपना पहला मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज बल्लेबाज कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के एक मैच में खेलता दिखा। स्मिथ इस मैच में अपने पुराने अंदाज़ में दिखे और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।