31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला क्रिकेट को सोशल मीडिया ने नई पहचान दी – मिताली राज

अब लोग हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं और प्रोफाइल देख सकते हैं। फॉलोअर्स काफी बढ़ गए हैं। इससे महिला क्रिकेट को काफी मदद मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 24 Oct 2017, 7:11 PM IST

raj

नई दिल्ली. महिला क्रिकेट के मैचों का प्रसारण हुआ। इससे हमें काफी फायदा हुआ, लेकिन जो लोग मैच नहीं देख पाए वो सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी ले सकते थे। अब लोग हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं और प्रोफाइल देख सकते हैं। हमारे फॉलोअर्स काफी बढ़ गए हैं। इससे महिला क्रिकेट को पहचान बनाने में काफी मदद मिली। यह कहना है भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को एफएलओ के एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे।


ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट आयोजित हों - द्रविड़
इस अवसर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि महिला क्रिकेट को देश में आगे ले जाने के लिए जरूरी है कि स्कूल स्तर पर ज्यादा क्रिकेट खेली जाए और लड़कियों के लिए ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह महिला क्रिकेट की शुरुआत भर है। आगे काफी कुछ होना है। आपको महिला क्रिकेट के विकास के लिए उनके स्तर को और आगे ले जाना होगा और यह तभी हो सकता है जब उन्हें मौके दिए जाएं।


चोपड़ा और पूर्णिमा ने सिखाए गुर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इस मौके पर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक पेशेवर खिलाड़ी बनने में अंजुम चोपड़ा और पूर्णिमा ने मेरी काफी मदद की। उससे पहले मुझे ज्यादा कुछ पता नहीं था। मैं आती थी और गेंदबाजी करके चली जाती थी। मुझे नहीं पता था कि पेशेवर रवैया क्या होता है। एयर इंडिया में खेलते हुए मुझे वहां से काफी कुछ सीखने को मिला। झूलन ने साथ ही कहा कि वह जब भी परेशान होती हैं तो स्वामी विवेकानंद की किताबों का सहारा लेती हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल