31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोंटिंग को पीछे छोड़ विराट ने बनाया धांसू रिकॉर्ड, अब बस सचिन आगे

विराट कोहली 200 एकदिवसीय मैच खेलने वाले दुनिया के 71 वे और भारत के 13 वे खिलाड़ी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 22 Oct 2017, 5:43 PM IST

Virat Kohli,Indian cricket team,Kohli cricket record,Century,Ricky Ponting,NewZealand,

भारतीय कप्तान विराट कोहली 200 एकदिवसीय मैच खेलने वाले दुनिया के 71 वे और भारत के 13 वे खिलाड़ी हैं।

Virat Kohli,Indian cricket team,Kohli cricket record,Century,Ricky Ponting,NewZealand,

विराट कोहली 200 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनने वाले खिलाड़ी हैं , विराट ने 200 एकदिवसीय मैचों में 55.55 के औसत 8888 रन बनाये है। क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस कीर्तिमान से बहुत दूर हैं, सचिन ने 200 मैचों में 41.74 की औसत से 7305 बनाये थे।

Virat Kohli,Indian cricket team,Kohli cricket record,Century,Ricky Ponting,NewZealand,

विराट कोहली 200 वे मैच में शतक लगाने वाले विश्व के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी है , इस शतक के साथ कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। एकदिवसीय मैचों में विराट अब तक 31 शतक मार चुके हैं। अब कोहली से आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 463 मैचों में 49 शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

Virat Kohli,Indian cricket team,Kohli cricket record,Century,Ricky Ponting,NewZealand,

विराट कोहली का ये वनडे शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस सेंचुरी के साथ 21 साल का सूखा भी खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि वानखेड़े के मैदान पर किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ ने वनडे क्रिकेट में 21 साल बाद शतक जमाया है। इससे पहले 1996 में सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े में शतक जमाया था और तब के बाद से अबतक कोई भी भारतीय बल्लेबाज़ इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में सैंकड़ा नहीं जमा पाया था, लेकिन कोहली ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज़ के पहले मैच में शतक जमाकर इस सूखे को खत्म कर दिया।

Virat Kohli,Indian cricket team,Kohli cricket record,Century,Ricky Ponting,NewZealand,

200 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में सर्वाधिक औसत 55.55 भी कोहली का ही है। 200 + मैच खेल कर 50 या उससे ज्यादा रनो का औसत रखने वाले विश्व में मात्र 4 क्रिकेटर है। कोहली, डिविलियर्स, धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल बेवन है।