14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोहित शर्मा को वाइफ के साथ खुश देखकर ex-gf को हो रही है जलन! दिया ये भद्दा बयान

साल 2012 में ऐसी खूब बातें फैली थीं कि मॉडल सोफिया हयात और रोहित शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Dec 19, 2017

rohit sharma

नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोहरे शतक लगाने वाले सभी 5 बल्लेबाज़ों में 3 भारत के ही है। सबसे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ा था। सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने भी दोहरा शतक ठोक डाला। सहवाग के बाद अगले 2 दोहरे शतक रोहित शर्मा के बल्ले ने ठोक डाले। फिर क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल ने भी वनडे में दोहरे शतक लगा दिए। और अब हाल ही में रोहित शर्मा ने करियर का तीसरा दोहरा शतक भी ठोक दिया। रोहित के 3 दोहरे शतक में 2 तो श्रीलंका के खिलाफ ही हैं, जबकि एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था।

खास बात ये है कि 13 दिसंबर को लगाए उस दोहरे शतक वाले दिन ही रोहित और ऋतिका की शादी की सालगिराह भी थी। रोहित ने दोहरा शतक बनाने के बाद अपनी वाइफ की ओर इशारा करते हुए किस दिया था, जिसने सभी को रोमांटिक वाला फील दिया था। रोहित के इस रिएक्शन पर ऋतिका इमोशनल हो गईं थी। उस मोमेंट ने सभी को aww बोलने के लिए मजबूर कर दिया था।

जब पूरा देश रोहित की इस उपलब्धि पर खुशियां मना रहा था तो एक शख्स ऐसा भी था जिसका स्वभाव काफी अटपटा लगा। इस शख्स ने रोहित की ज़बरदस्त बैटिंग को महज़ एक बैट-बॉल का खेल बता दिया। बता दें कि ऋतिका से शादी करने से पहले रोहित शर्मा कथित तौर पर सोफिया हयात के साथ रिलेशनशिप में थे। सोफिया ने रोहित की इस पारी पर कहा कि, “मुझे खुशी है कि रोहित कामयाबी की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन मुझे हैरानी है कि लोग कैसे लैंगिक आधार पर भेदभाव करते हैं। रोहित को समझना चाहिए कि ये सिर्फ बैट-बॉल का खेल है। लेकिन वो एक मर्द है इसलिए लोग तालियां बजा रहे हैं।” सोफिया हयात यहां पैरालंपिक खिलाड़ी कंचनमाला की बात कर रही थीं।

साल 2012 में ऐसी खूब बातें फैली थीं कि मॉडल सोफिया हयात और रोहित शर्मा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद सोफिया ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि एक साल के रिलेशनशिप के बाद वे दोनों अलग हो गए।