
क्या पंत के टीम में आने से धोनी के करियर को है खतरा, गांगुली ने बताई ऋषब के सिलेक्शन की वजह
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। ऋषब के टीम में आते ही ख़राब फॉर्म में चल रहे धोनी को लेकर सवाल उठने लगे। ऐसे में पंत के चयन को लेकर दादा ने एक बयान दिया है।
धोनी नहीं हैं अच्छे फॉर्म में -
महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी20 दोनों की प्रारूपों में पिछले कुछ महीनो से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में पंत के टीम में आने से ऐसा माना जा रहा है कि कहीं चयनकर्ता पंत को 2019 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए धोनी के विकल्प कि रूप में तो नहीं देख रहे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंत कि चयन पर दादा ने कहा " 2019 के विश्व कप के लिए भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन क्या होगा मुझे नहीं पता। मैं इस बात को भी नहीं जानता की टीम मैनेजमेंट किस तरीके से सोच रही है। लेकिन मुझे ऐसा लगता हैं कि धोनी विश्व कप के दौरान अपना अच्छा प्रदर्शन देंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी ये सीरीज भी अहम् साबित होगी।”
पंत तेजी से रन बना रहे हैं -
आगे गांगुली ने कहा "एशिया कप के दौरान धोनी ने चार बार बल्लेबाजी की और उन्होंने 62.09 कि स्ट्राइक रेट से कुल 77 रन बनाए थे। 2018 में धोनी ने 10 पारियां खेली थी, जिसमे उनका स्ट्राइक रेट 67.36 का था और उन्होंने सिर्फ एक शतक लगाया था। वनडे मैचों में धोनी का औसत 50.61 का है। वर्ल्ड कप से पहले धोनी कैसा खेलते हैं ये उन पर निर्भर करता हैं। यहां सब बस रन बनाने का खेल हैं। शायद इसी वजह से पंत को मौका दिया गया हैं। पंत इन दिनों तेजी से रन बना रहे हैं।”
Published on:
22 Oct 2018, 5:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.