
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों का ऐलान।
ICC ODI World Cup 2023 : भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाली 8 टीमों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का चेम्सफोर्ड में खेला गया पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। इसके साथ ही आयरलैंड की वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी धुल गई हैं। अब आयरलैंड को क्वालिफायर राउंड खेलना होगा। इस मैच के धुलने का सबसे बड़ा फायदा दक्षिण अफ्रीका को हुआ है। अब साउथ अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने वाली 8वीं टीम बन गई है। इसके साथ ही दो बड़ी टीमें भी सीधे क्वालीफाई करने में असफल रही हैं।
दरअसल, चेम्सफोर्ड में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 246 रन बनाए। 247 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान आयरलैंड ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। बारिश नहीं रुकने पर मैच को रद्द करना पड़ा। इससे आयरलैंड की वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी धुल गईं।
दक्षिण अफ्रीका ने किया क्वालीफाई
बता दें कि साउथ अफ्रीका की वनडे वर्ल्ड कप में सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदें आयरलैंड-बांग्लादेश की सीरीज पर ही टिकी थी। आयरलैंड इस सीरीज को 3-0 से जीत जाती तो दक्षिण अफ्रीका के बराबर पहुंच जाता। फिर दोनों का नेट रन रेट देखा जाता। लेकिन, इसकी नौबत ही नहीं आई और बारिश के कारण पहला वनडे रद्द होते ही दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया।
यह भी पढ़ें : सूर्या ने एक ही मैच में तीन रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, एक खास शतक भी किया पूरा
ये टीमें नहीं कर सकीं सीधे क्वालीफाई
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारत के साथ ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। वहीं, आयरलैंड के साथ ही वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बांवे और नीदरलैंड क्वालीफाई नहीं कर सके हैं अब इनको क्वालीफायर राउंड खेलना होगा।
यह भी पढ़ें : सूर्या के तूफान में उड़ी आरसीबी, ये रहे मुबंई इंडियंस की जीत के 5 टर्निंग प्वाइंट्स
Published on:
10 May 2023 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
