RSA vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। चाइनामैन तबरेज शम्सी और मार्को जानसेन को बाहर किया है। उनकी जगह एंडिले फेहलुकवायो और गेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया गया है।
South Africa vs Afghanistan, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 42वां मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तन हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है, लेकिन उसके लिए समीकरण बेहद मुश्किल हैं। उन्हें सेमीफ़ाइनल में जगह बनाए के लिए इस मैच को 438 या इससे ज्यादा रन से जीतना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता हुआ मैच गवान के बावजूद अफगानिस्तान ने इस मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। चाइनामैन तबरेज शम्सी और मार्को जानसेन को बाहर किया है। उनकी जगह एंडिले फेहलुकवायो और गेराल्ड कोएत्जी को शामिल किया गया है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक।